राहुल ने मोदी पर लगाए 40 करोड़ लेने के आरोप, कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट भी लपेटे में
राहुल ने मोदी पर लगाए 40 करोड़ लेने के आरोप, कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट भी लपेटे में
Share:

नईदिल्ली। सहारा की डायरी में लिखे नामों की बात सामने आने के बाद अब इस मामले में जमकर हंगामा मच रहा है। दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो सहारा समूह ने उन्हें 40 करोड़ रूपए दिए थे। इस तरह का आरोप कथिततौर पर राहुल गांधी ने लगाया था। मगर अब इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम सामने आया हे।

कांग्रेस द्वारा इस मामले में ट्विटर पर ट्विट किया गया था। जिसमें कांग्रेस की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कथित तौर पर सामने आया है। उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित का नाम पार्टी द्वारा सामने लाया गया है। माना जा रहा है कि इसमें शीला दीक्षित के विरोधी गुट का हाथ हो सकता है। ऐसे में उत्तरप्रदेश विधानसभा की तैयारी कर रही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गौरतलब है कि शीला दीक्षित उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की ओर से सीएम कैंडिडेट घोषित की गई हैं। इस मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी सामने आया है। इस मामले में यह आरोप सामने आए हैं कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सितंबर और अक्टूबर 2013 को 5 करोड़ रूपए दिए गए थे।

यूपी में सपा का कांग्रेस से 88 सीटों का गठजोड़

अब कांग्रेस के चिदंबरम ने PM मोदी के बारे में कर दी बड़ी टिपण्णी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -