'धीमसा' करने वाले कलाकारों के साथ नाचे राहुल गांधी
'धीमसा' करने वाले कलाकारों के साथ नाचे राहुल गांधी
Share:

'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और दक्षिणी ओडिशा के आदिवासी लोगों के पारंपरिक लोक नृत्य 'धीमसा' का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ जमकर डांस किए। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने कुछ अनोखा किया हो, बल्कि इससे पहले भी राहुल गांधी तेलंगाना के गोलापल्ली में 'बथुकम्मा नृत्य' करते नजर आए थे।

भारत का कफ सिरप पीने से मर गए 66 बच्चे ? जानिए क्या बोली गाम्बिया सरकार

जी हाँ और उस दौरान राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, ''हमारे आदिवासी हमारी कालातीत संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। कोम्मू कोया आदिवासी नर्तकियों के साथ मैचिंग स्टेप्स का आनंद लिया। उनकी कला उनके मूल्यों को व्यक्त करती है, जिनसे हमें सीखना और संरक्षित करना चाहिए।'' वहीं इससे पहले गोलापल्ली में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दौड़ भी लगाई थी। जी हाँ और इस दौरान प्रदेश के कई सीनियर नेताओं ने भी उनका साथ दिया था। केवल इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले शनिवार को उन्होंने तेलंगाना के महबूबनगर शहर के धर्मपुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी।

आप सभी को बता दें कि बीते बुधवार को राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में अभिनेत्री पूजा भट्ट शामिल हुई थीं। उस दौरान पूजा भट्ट को देख सभी हैरान रह गए थे। पूजा बॉलीवुड के उन बड़े नामों में से एक बन गई हैं, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है। जी हाँ और इससे पहले स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी और यात्रा की तारीफ की थीं। हालाँकि स्वरा को इसके चलते जमकर ट्रोल भी किया जा चुका है।

लूट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

‘अदालत को मौलानाओं के आगे सरेंडर नहीं करना चाहिए’, केरल हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को दिया ये अधिकार

क्रेन से दबकर हुई 2 रेलकर्मियों की मौत, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -