लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में बनी बात, जल्द होगी घोषणा
लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में बनी बात, जल्द होगी घोषणा
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करीब-करीब तय हो गया है। जल्द ही राहुल गांधी इसकी घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस की सबसे बड़ी चिंता दिल्ली में भाजपा के विजय रथ को रोकना है। यह तय है कि गठबंधन नहीं हुआ तो भाजपा आसानी से एक बार फिर सातों सीटों पर कब्जा कर सकती है। 

बीजेपी ने अपनी चार लोकसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों के नामों का एलान

फिलहाल ऐसी है स्तिथि 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गठबंधन होने से इन सभी सीटों पर कड़ा मुकाबला हो जाएगा। यही कारण है कि कुछ समय पहले जहां प्रदेश कांग्रेस के दो सदस्य ही चुनावी गठबंधन के पक्ष में थे, अब उनकी संख्या पांच तक हो गई है। लोकसभा चुनाव 2019 के रण में राजधानी में गठबंधन को लेकर खींचतान चल रही है। आप ने दिल्ली में कांग्रेस को पटकनी देकर ही सत्ता हासिल की थी। 

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-शिवसेना के लिए खुशखबरी, इस चुनाव में दर्ज की बड़ी जीत

लगातार हो रही है बैठके 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस की दुर्गति के पीछे आप का ही हाथ रहा है। वर्तमान समीकरणों में भाजपा को हराने के लिए गठबंधन दोनों ही पार्टियों की मजबूरी है। वही कांग्रेस का एक धड़ा आप से गठबंधन के पक्ष में है तो दूसरा इसका विरोध कर रहा है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रदेश स्तर के नेताओं की बैठक में स्पष्ट हो गया था कि गठबंधन पर ग्रहण लग गया है। इसके बावजूद सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष ने इसी मुद्दे पर सभी नेताओं को बुलाया। बैठक में गठबंधन के पक्ष व विरोध में करीब-करीब बराबर वोट मिले। 

आज शाम मेरठ आएंगे अमित शाह, चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन

राम माधव का कांग्रेस पर बड़ा बयान, वह पाकिस्तान में लड़े तो जीत जाएगी

कमल हासन का बड़ा ऐलान, कहा नही लडूंगा लोकसभा चुनाव, लेकिन...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -