आज शाम मेरठ आएंगे अमित शाह, चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन
आज शाम मेरठ आएंगे अमित शाह, चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन
Share:

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार शाम मेरठ आएंगे और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ पश्चिमी की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। नाराज नेताओं से भी वार्ता करेंगे। सूत्रों के अनुसार अमित शाह रात्रि विश्राम मेरठ में ही करेंगे और सुबह दिल्ली प्रस्थान करेंगे। 

लोकसभा चुनाव: हेमा मालिनी आज भरेंगी पर्चा, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

हेलीकॉप्टर से आएंगे मेरठ 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह मंगलवार को मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मेरठ हेलीकॉप्टर से आएंगे। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पहले वह दिल्ली जा सकते हैं और सड़क मार्ग से भी मेरठ आने की संभावना है। लेकिन हेलीकॉप्टर से आने की संभावना को देखते हुए होटल ब्रावुरा के खाली मैदान में हैलीपैड बनाया जा रहा है। अमित शाह का शाम करीब 6 बजे आने का कार्यक्रम है। 

कमल हासन का बड़ा ऐलान, कहा नही लडूंगा लोकसभा चुनाव, लेकिन...

योगी भी होंगे बैठक में शामिल 

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना जताई जा रही है। लेकिन अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है। यदि योगी आते हैं, तो उनके रुकने की व्यवस्था आरएएफ गेस्ट हाउस में होगी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक अमित शाह पश्चिमी क्षेत्र की सभी लोकसभा के प्रभारियों और संयोजकों के साथ जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के आने की भी बात कही जा रही है।

लोकसभा चुनाव: बिहार के बांका में आज होगा नामांकन, पुतुल सिंह निर्दलीय भरेंगी पर्चा

रैली में उठे बगावती स्वर, भाजपा नेता ने कहा- मेरा प्रदेश होता तो गोली मार देता'

लोकसभा चुनाव: आप के साथ कांग्रेस का गठबंधन, आज आएगा अहम् फैसला !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -