बीजेपी ने अपनी चार लोकसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों के नामों का एलान
बीजेपी ने अपनी चार लोकसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों के नामों का एलान
Share:

नई दिल्ली : बीजेपी ने अपनी चार लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। जिसमें एक प्रत्याशी असम, कर्नाटक की दो और उत्तर प्रदेश की एक सीट शामिल है। साथ ही भाजपा द्वारा ओडिशा में एक विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिया गया है। असम की नवगांव लोकसभा सीट से भाजपा ने रूपक शर्मा को टिकट दिया है। वहीं कर्नाटक के बंगलुरु देहात से अश्वत नारायण तो बंगलुरु दक्षिण से तेजश्वी सुर्या को मैदार में उतारा गया है। 

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-शिवसेना के लिए खुशखबरी, इस चुनाव में दर्ज की बड़ी जीत

इन्हे भी मिला टिकिट 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की हाथरस सीट से राजवीर सिंह बाल्मिकी को मौका दिया है। ओडिशा की जिस विधानसभा सीट से भाजपा ने नाम तय किया है वो बीजेपुर है और यहां से प्रत्याशी हैं सनत गडसिया। इससे पहले भाजपा ने पहले और दूसरे चरण की 16 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 

राम माधव का कांग्रेस पर बड़ा बयान, वह पाकिस्तान में लड़े तो जीत जाएगी

जारी हुई स्टार प्रचारकों की सूची

इसी के साथ इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण समेत प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल हैं। पश्चिम और ब्रज क्षेत्र के सामाजिक  समीकरण को साधने के लिए पिछड़े, अति पिछड़े और दलित नेताओं को भी सूची में जगह दी गई है।

कमल हासन का बड़ा ऐलान, कहा नही लडूंगा लोकसभा चुनाव, लेकिन...

लोकसभा चुनाव: हेमा मालिनी आज भरेंगी पर्चा, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

लोकसभा चुनाव: बिहार के बांका में आज होगा नामांकन, पुतुल सिंह निर्दलीय भरेंगी पर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -