रायबरेली: दीवानी न्यायालय में सुनाया ऐतिहासिक फैसला, बच्ची संग बलात्कार-हत्या के दोषी को फांसी
रायबरेली: दीवानी न्यायालय में सुनाया ऐतिहासिक फैसला, बच्ची संग बलात्कार-हत्या के दोषी को फांसी
Share:

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के हर जिले से अपराध की बड़ी बड़ी खबरें आती हैं जो दिल को दहला जाती हैं। ऐसी ही एक खबर रायबरेली से सामने आई थी। वहीं उस पर रायबरेली जनपद के दीवानी न्यायालय में बीते शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है। जी दरअसल यहां पर 7 साल बाद डेढ़ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसके बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी को दोषी करार दिया गया है। इसी के साथ उसे फांसी की सजा भी दे दी गई है। जी दरअसल कोर्ट के इस फैसले से पीड़ित पक्ष को न्याय मिल गया है लेकिन इसी के साथ ही अपराधियों को भी एक कठोर संदेश मिल चुका है।

यह मामला दीवानी न्यायालय के विशेष पॉक्सो न्यायालय का है, जहां न्यायाधीश विजयपाल ने अभियुक्त को मौत की सजा सुनाई। आप सभी को बता दें कि जिस मामले के बारे में हम बात कर रहे हैं वह साल 2014 का है। उस समय सलोन कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल की बच्ची के साथ जितेन्द्र सिंह नाम के एक व्यक्ति ने बलात्कार किया था। उस समय जितेंद्र डेढ़ साल की मासूम बच्ची को अपने साथ ट्यूबवेल पर ले गया था और उसके बाद उसने उसकी आबरू को तार तार कर दिया था।

बाद में उसने बच्ची की जान भी ले ली थी। बच्ची की मौत के बाद जितेंद्र ने उसकी लाश को छुपा तक दिया था। वहीं बड़ी मेहनत और कड़ी पूछताछ के बाद उसने बलात्कार के बाद हत्या की बात को माना और अब उसे फांसी की सजा सुना दी गई है। बताया जा रहा है 7 साल तक कोर्ट में जिरह व गवाहियां चलती रहीं और अब बीते कल यानी शुक्रवार को 5 नम्बर पॉक्सो कोर्ट के जज विजय पाल ने दोषी को फांसी की सजा सुना डाली है।

दिल्ली से पुलिस कांस्टेबल को ही किडनैप कर ले गए बदमाश, पीटकर छीन लिया पर्स-मोबाइल

मज़ार के अंदर चल रहा था 'जिस्मफरोशी' का गोरखधंधा, आरोपी नासिर उर्फ़ काले बाबा गिरफ्तार

इंटरनेट का उपयोग करते समय रखे इन चार बातों का ध्यान, नहीं होगा फ्रॉड

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -