'पूजा करती है, इसे जिन्दा जला दो..', रूबी आसिफ खान को कट्टरपंथियों की धमकी
'पूजा करती है, इसे जिन्दा जला दो..', रूबी आसिफ खान को कट्टरपंथियों की धमकी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गणेश चतुर्थी पर्व पर गणपति बप्पा की प्रतिमा घर में स्थापित करने के बाद चर्चा में आई मुस्लिम महिला के घर के बाहर विवादित पोस्टर लगने का मामला प्रकाश में आया है। पोस्टर पर लिखा है कि रूबी आसिफ काफिर बन चुकी है, पूजा करती है, हवन करती है, वंदे मातरम कहती है, इसे इस्लाम से बाहर कर दो और इसे परिवार समेत जिंदा जला दो। बता दें, यह मामला उस समय सामने आया है, जब मुस्लिम महिला ने भगवान गणेश की प्रतिमा के बाद अब नवरात्री पर अपने घर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की है।

दरअसल, यह मामला अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के मखदूमनगर का है। विवादित पोस्टर से धमकी मिलने के बाद रूबी आसिफ ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, अलीगढ़ में भगवान गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित करने के बाद अब मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना करने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान के घर और गली में इस तरह के नफरती पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा है कि रूबी आसिफ खान को काफिर बताते हुए, उन्हें परिवार समेत जिंदा जलाने की धमकी भी दी गई है। पोस्टर में आगे लिखा है कि हम सच्चे मुसलमान, जमात उल इस्लाम नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर।

बता दें कि बीते दिनों गणेश मूर्ति घर में स्थापित करने के कारण रूबी आसिफ खान के खिलाफ मौलवियों ने फतवा जारी कर दिया था। इसको लेकर वह काफी सुर्ख़ियों में रहीं थीं। वहीं अब नवरात्री के पावन पर्व पर रूबी आसिफ खान ने अपने घर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। इससे पहले भी कई बार रूबी आसिफ खान पर हिंदू देवी देवताओं की पूजा करने के चलते कट्टरपंथियों द्वारा जानलेवा हमले हो चुके हैं।

'राम मंदिर के भूमि पूजन पर भावुक हो गई थी लता जी..', पीएम मोदी ने जयंती पर सुनाया किस्सा

ममता सरकार की 'दुआरे राशन' योजना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, बताया गैरकानूनी

3 माह के लिए बढ़ी मुफ्त राशन योजना, केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिला दिवाली गिफ्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -