आर माधवन के बेटे ने बढ़ाया देश का मान, प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा तक ने दी बधाई
आर माधवन के बेटे ने बढ़ाया देश का मान, प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा तक ने दी बधाई
Share:

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) इन दिनों सुर्ख़ियों में है। जी दरअसल उनके बेटे वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। इस समय उन्हें हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। वहीं अभिनेता के लिए ये पल काफी गर्व से भरा हुआ है। इसके चलते वह अपनी खुशी शेयर करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर चुके हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत पदक जीता।'

अब इस वीडियो को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक सभी ने अभिनेता, उनकी पत्नी सरिता और उनके 16 वर्षीय बेटे को स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आर माधवन ने उनको धन्यवाद भी कहा है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'वाह! बधाई हो @ वेदांत माधवन! यह एक अद्भुत उपलब्धि है! हमेशा पथ प्रदर्शक बने रहो! बधाई हो @ माधवन और सरिता।' वहीं उन्हें जवाब देते हुए, आर माधवन ने ट्विटर पर लिखा, 'वाह । बहुत-बहुत धन्यवाद… मुझे समझ में नहीं आ रहा कि क्या कहूं… हम बहुत उत्साहित हैं। भगवान की कृपा है…और आपको धन्यवाद @ प्रियंका चोपड़ा…आप सबसे अच्छी हैं।'

उनके अलावा शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट कर वेदांत को बधाई दी। इसी के साथ जेनेलिया देशमुख ने भी आर माधवन को ट्विटर पर बधाई दी। जी दरअसल उन्होंने लिखा, 'बधाई हो @ वेदांत माधवन यह अद्भुत और प्रेरणादायक है। सरिता और आपको बहुत बधाई। @ एक्टर माधवन… आपको बहुत गर्व होना चाहिए।' वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी वेदांत को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'बहुत गर्व है। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। उन्हें और अधिक शक्ति।'

अचानक फट गई इस मशहूर एक्टर के दाएं पैर की नस, हाॅस्पिटल में भर्ती

शादी के बाद पहली बार मांग भरकर रणबीर संग दिखी आलिया

अब OTT पर धमाका करने आ रही फिल्म द कश्मीर फाइल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -