राहुल की नागरिकता पर मचा बवाल, UK ने दी सफाई
राहुल की नागरिकता पर मचा बवाल, UK ने दी सफाई
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नागरिकता विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। यूके सरकार के कंपनी हाउस द्वारा यह कहा गया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गलती से ब्रिटिश नागरिक दर्शा दिया गया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मसले पर कहा था कि राहुल गांधी के पास भारत और ब्रिटेन की नागरिकता भी है। राहुल गांधी ने इंग्लैंड के वेल्स में एक कंपनी खोली थी लेकिन इसकी जानकारी भारत सरकार को नहीं दी गई। 

खबर के अनुसार राहुल गांधी के पास 4 ब्रिटिश दस्तावेजों में से 2 में राहुल को ब्रिटिश नागरिक दर्शा रहे हैं तो 2 उन्हें भारत के नागरिक दर्शा रहे हैं। वर्ष 2003 में राहुल भारतीय नागरिक हैं। दूसरी ओर वर्ष 2005 में उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता देने संबंधी जानकारी दी गई। हालांकि इसे टाइपिंग की भूल करार दिया गया है।

मगर भाजपा के नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल ने अपनी कंपनी खुद को ब्रिटिश नागरिक के तौर पर प्रोजेक्ट कर खोली थी। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2009 तक ब्रिटिश नागरिक रहे। इस दौरान स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल ने जो कंपनी बैकोप्स खोली थी उसके अनुसार राहुल गांधी ने वर्ष 2003 में यूके के नाम से कंपनी रजिस्टर करवाई और उसमें अपनी नागरिकता ब्रिटिश दर्शाई।

स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी की है। स्वामी द्वारा लोकसभा स्पीकर से मांग कर कहा कि राहुल गांधी की सांसद सदस्यता को अपनी नागरिकता को छुपाने के आरोपों के चलते रद्द किया जाना चाहिए। हालांकि कांग्रेस ने अपनी ओर से सफाई देते हुए स्वामी के आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि राहुल की नागरिकता को लेकर सवाल उठाना सही नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -