आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी
आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी
Share:

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी आज यानी रविवार को उत्तराखंड के नए सीएम बनने वाले हैं। जी हाँ, आज वह शपथ लेने वाले हैं। पुष्कर सिंह धामी को बीते शनिवार को ही शपथ दिलाई जानी थी लेकिन बाद में उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया था। अब आज यानी रविवार को उन्हें सीएम की शपथ दिलवाई जाएगी। शपथ लेने के बाद वे उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाएंगे और एक नया इतिहास लिखेंगे। मिली जानकारी के तहत आज वह शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के कनालीछीना के रहने वाले पुष्कर सिंह धामी का पूरा जीवन उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में ही बीता है। पुष्कर सिंह धामी ने यहीं अपनी शिक्षा ग्रहण की और छात्र राजनीति में प्रवेश किया। आपको बता दें कि वह 45 वर्ष के हैं और शपथ लेते ही राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। पुष्कर सिंह धामी ने यहीं से 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत प्राप्त की। साल 2017 में एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी यहीं से दोबारा चुनाव जीते और विधायक बन गए।

अब उत्तराखंड के नए सीएम यानी पुष्कर सिंह धामी के परिवार के बारे में बात करें तो उनके पिता का निधन एक साल पहले ही हो गया था। वह सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हुए थे। उनके परिवार में उनके अलावा उनकी मां, पत्नी और दो बेटे हैं। 

कोरोना को लेकर CSIR के अध्ययन में हुआ बड़ा खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में इस बार होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या होगा खास?

अगर आपने लगवाई है कोविशील्ड वैक्सीन तो जरूर पढ़े यह खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -