PUNJAB Election Results 2022: सरकारी दफ्तर पहुंचे CM चन्नी, दे सकते हैं इस्तीफा!
PUNJAB Election Results 2022: सरकारी दफ्तर पहुंचे CM चन्नी, दे सकते हैं इस्तीफा!
Share:

पंजाब की सियासत में पितामह कहे जाने वाले शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल अपनी परंपरागत लांबी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे। करीब पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल 94 साल की उम्र में 11वीं बार चुनावी मैदान में है। वहीं मुक्तसर जिले की लांबी विधानसभा से बादल 1997 से लगातार 5 चुनाव जीत चुके हैं। आप सभी को बता दें कि बादल खिलाफ कांग्रेस ने जगपाल सिंह और आम आदमी पार्टी ने गुरमीत खुडि्डयां को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं इस हॉट सीट से कुल सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस बार बादल की प्रतिष्ठा दांव पर है।

यहाँ मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो विधानसभा सीटों से मैदान में उतरे। जी हाँ और इसमें एक चमकौर साहिब विधानसभा सीट है। रूपनगर जिले में आने वाली यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित रखी गई है। वहीँ इस बार के विधानसभा चुनाव में भी यहां मुकाबला कड़ा है। हालाँकि वह काफी पीछे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले मुख्यमंत्री बनाए गए चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर यहां से कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार हैं।

जी दरअसल वह 2007, 2012 और 2017 लगातार तीन बार यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। वहीँ आम आदमी पार्टी की तरफ से डॉ। चरणजीत सिंह उन्हें एक बार फिर कड़ी टक्कर देते दिखाई दिए हैं। इन सभी के बीच खबर मिली है CM चन्नी सरकारी दफ्तर पहुंचे हैं और वह इस्तीफा देने वाले हैं! हालाँकि इस खबर पर अब तक कोई मुहर नही लगी है।

यूपी में गाजे-बाजे के साथ लौट रही 'बाबा' की सरकार, केशव मौर्या बोले- नई हवा है, सपा सफ़ा है

UP Election Result: 'मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है': मनोज तिवारी

यूपी-उत्तराखंड और गोवा में फिर खिल रहा कमल, मणिपुर में भी भाजपा बहुमत के करीब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -