शादी के बंधन में बंधे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीरें
शादी के बंधन में बंधे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीरें
Share:

इन दिनों बॉलीवुड में वेडिंग सीजन चल रहा है। 21 फरवरी को रकुल प्रीत एवं जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधे हैं। फिर पिछले दिनों ही प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने रक्षित के साथ सात फेरे लिए। वहीं, बीते कुछ दिनों से फिल्म जगत का पसंदीदा कपल पुलकित सम्राट एवं कृति खरबंदा अपनी शादी को लेकर ख़बरों में हैं। फरवरी महीने इनकी सगाई की खबर सामने आई थी। प्रशंसकों को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। अब कपल 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गया है तथा उनकी पहली फोटो भी सामने आ गई है।

पुलकित और कृति की शादी दिल्ली NCR स्थित मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत में हुई। इनकी शादी में परिवार एवं नजदीकी दोस्त ही पहुंचे थे। दोनों टिपिकल इंडियन तरीके से शादी की। इनका वेडिंग फंक्शन 3 दिनों तक चला। 13 मार्च को उनकी मेहंदी एवं 14 मार्च को हल्दी-संगीत सेरेमनी थी। 15 मार्च को कपल की सात फेरों के साथ शादी पूरी हुई। पुलकित ने लाइट ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी है इसमें वो बहुत जंच रहे थे। इसके साथ ही दुल्हन के गुलाबी जोड़े में कृति भी बहुत सुन्दर लग रही हैं।

बता दें कि पुलकित और कृति खरबंदा एक-दूसरे को बीते बहुत समय से डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल 5 वर्षों से रिलेशनशिप में है। इनकी पहली मुलाकात अनीस बाज्मी की फिल्म ‘पागलपंती’ में हुई थी। यहीं से वो एक-दूसरे के करीब आए थे तथा शूटिंग के चलते ही इनका प्यार परवान चढ़ा। ये बात वर्ष 2019 की है। इसके प्रमोशन के चलते दोनों ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी।

शादी को लेकर सलमान खान ने अरबाज को दी थी ये सलाह

क्या राजनीति में जाने वाले हैं रणदीप हु्ड्डा?

'अगर कुछ भी हुआ तो भारत बचाने आएगा ना कि अमेरिका', बोले अक्षय कुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -