'मुस्लिम होने पर गर्व लेकिन प्रभु श्रीराम सबके हैं', राम मंदिर के लिए पैदल यात्रा पर निकल पड़े उस्मान अली और प्रिंस
'मुस्लिम होने पर गर्व लेकिन प्रभु श्रीराम सबके हैं', राम मंदिर के लिए पैदल यात्रा पर निकल पड़े उस्मान अली और प्रिंस
Share:

आगरा: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। वही इसको लेकर देश में भी बहुत उत्साह है। वही इस बीच आगरा के दो दोस्त पैदल ही राम मंदिर के लिए निकल पड़े हैं। इनमें एक हिंदू है तो दूसरा मुस्लिम। उनका कहना है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उनकी अयोध्या पहुंचने की योजना है। जगह-जगह पर दोनों दोस्तों का स्वागत किया जा रहा है। 

आगरा के उस्मान अली (30) और प्रिंस शर्मा सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते राम नगरी के लिए पैदल निकल पड़े हैं। इन दोनों दोस्तों को लोग दुआएं एवं आशीर्वाद दे रहे हैं। अपनी इस यात्रा को लेकर उस्मान एवं प्रिंस ने कहा कि इस वक़्त पूरा देश राममय हो रहा है तथा सिर्फ हिंदुओं में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नहीं है, बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश हैं। दोनों दोस्तों ने बताया कि वे आगरा से अयोध्या तक 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। तत्पश्चात, प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। उनके हाथों में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है। वे कड़ाके की ठंड में हाइवे के रास्ते रवाना हो चुके हैं। 

लोगों के पूछने पर उस्मान अली ने कहा- प्रभु श्रीराम सबके हैं। मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। मगर श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना आवश्यक नहीं। इंसान का दिल साफ होना जरूरी है। राम जी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं। उस्मान अली के अनुसार, अयोध्या यात्रा के लिए उनकी पत्नी समीरा खातून ने भी उनका मनोबल बढ़ाया है। यार-दोस्तों का भी सहयोग मिला। उन्होंने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इलाके में प्रिंस एवं उस्मान के इस कदम की चर्चा है। 

महात्मा गांधी की जगह अब नोट पर होगी प्रभु श्री राम की तस्वीर, RBI ने जारी किया नए सीरीज वाला नोट!

बढ़ते कोहरे की वजह से रद्द हुई कई हवाई यात्राएं और कई ट्रेन भी लेट

आंध्र प्रदेश में भाई और बहन के बीच सत्ता को लेकर घमासान, शर्मिला क्या कांग्रेस के लिए साबित होंगी तुरुप का इक्का?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -