नगर निगम पार्षदों ने किया प्रदर्शन, निकाला मार्च
नगर निगम पार्षदों ने किया प्रदर्शन, निकाला मार्च
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में नगर निगम और राज्य सरकार के बीच तल्खी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद विभिन्न क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के विधायकों के घर पहुंचकर उनके द्वार खटखटाऐंगे। इस मामले में पार्षदों को उनके वायदों की स्मृति भी दिलवाई जाएगी। दरअसल बुराड़ी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद, आम आदमी पार्टी के विधायक उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके कार्यों का स्मरण करवाया गया। विधायक के घर के बाहर पुलिस द्वारा आंदोलन कारियों को रोकने के लिए काफी प्रयास किए गए।

ऐसे में पुलिस ने बैरिकेट भी लगाए। इस दौरान नगर निगम के पार्षदों को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने रोका। ये पार्षद भाजपा के थे। इसी दौरान विधायकों के घर हेतु कैंडल मार्च से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने लोगों को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री मनोज तिवारी के करीब एक घंटे के संसदीय भाषण में केजरीवाल छाये रहे। केजरीवाल की कमियों का उन्होंने उल्लेख किया। मनोज तिवारी ने बुराड़ी के लोगों से अपील की वह उन लोगों के आगे चलेंगे, दो हजार लोग इक्कठे होकर सचिवालय का घेराव करें।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पार्षद कैंडल मार्च लेकर बुराड़ी के विधायक संजीव झा के घर पहुंचे। आम आदमी पार्टी के लोग मार्च के कारण सड़कों पर जमा हो गए। इस दौरान दोनों ने नारेबाजी भी की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधायक के घर जाकर ज्ञापन दिया। विधायक की ओर से एक व्यक्ति ने ज्ञापन ले लिया। उल्लेखनीय है कि यहां पर विभिन्न दल अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनावों की तैयारी में लगे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -