जानिए क्यों वजन के साथ प्रोटीन भी जरूरी है

भोजन का मुख्य आवश्यक तत्त्व है प्रोटीन। ये मानव शरीर के विकास के लिए सहायक पोषक तत्त्व है। यह शरीर की सेल्स का निर्माण करता है। इसकी प्रचुर मात्रा भोजन में रहने से शरीर की सेल्स का निर्माण सुचारू रूप से जीवन भर चलता है। शरीर के सभी प्रक्रियाओ के लिए हमे प्रोटीन की जरुरत पड़ती है। प्रोटीन इतने है कि ये हमारे शरीर में जरुरी तत्वों की पूर्ति समय-समय पर करते रहते है। 

प्रोटीन में कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन पाये जाते है। इसमें फॉस्फोरस भी हो सकता है। प्रोटीन्स में नाइट्रोजन  की अधिकता रहती है। फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स की तरह हमारा शरीर प्रोटीन्स को स्टोर नहीं कर पता है इसलिए स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए रोज़ आहार में प्रोटीन्स लेना आवश्यक है। 

रोज़ाना आहार में इसकी मात्रा 

मानव शरीर में कई प्रकार के प्रोटीन्स पाये जाते है। हलाकि हमारा शरीर अधिकांश एमिनो एसिड्स या प्रोटीन्स का निर्माण कर लेता है, लेकिन कुछ प्रोटीन्स हमे हमारे आहार से प्राप्त होते है। डाइट आपके शरीर को स्वस्थ बना देती है। 

WHO (वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन) के अनुसार प्रति किलोग्राम वजन के अनुपात से मनुष्य को 1 gm प्रोटीन्स की  आवश्यकता होती है और यदि आपका वजन 50 Kg है तो आपको 50 gm प्रोटीन्स की आवश्यकता होती हैं। 

प्रोटीन के प्रकार 

•    अंडा, दूध, दही, पनीर, फिश से सर्वोत्तम किस्म के प्रोटीन्स प्राप्त होते है। 
•    दाल, सोयाबीन, मूंगफली, बादाम, फ्लक्स सीड, तरबूज़ के बीज, हरी सब्जिया और दूसरे अनाज में प्रोटीन पाया जाता है।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -