प्रो वॉलीबॉल लीग : रोमांचक मुकाबले में यू मुम्बा ने चेन्नई स्परटस को 3-2 हराया
प्रो वॉलीबॉल लीग : रोमांचक मुकाबले में यू मुम्बा ने चेन्नई स्परटस को 3-2 हराया
Share:

चेन्नई : शहर में चल रही वॉलीबाल लीग के 13वें दिन शनिवार को यू मुम्बा वॉली ने चेन्नई स्परटस को 3-2 से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। यू मुम्बा वॉली की यह पहली जीत है। यू मुम्बा वॉली के लिए कप्तान दिपेश सिन्हा ने सबसे ज्यादा 11 अंक लिए, जिसमें पांच स्पाइक्स और दो ब्लॉक के अलावा चार सुपर सर्व प्वाइंट शामिल है। 

बेंगलुरु में शुरू होने वाले नेशनल कैंप के लिए हॉकी इंडिया ने की 34 खिलाड़ियों की घोषणा

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रूडी वेरहॉफ ने 20 अंक हासिल कर अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने 14 स्पाइक्स और छह सर्व प्वाइंट भी हासिल किए। दोनों टीमों के लिए यह एक कड़ा मुकाबला रहा और दोनों टीमें जानती थी कि ये मैच उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। रूडी के स्पाइक अंक से चेन्नई ने पहले टेक्निकल टाइम आउट तक 8-7 की बढ़त हासिल कर ली। टाइम आउट के बाद चेन्नई अच्छी लय में दिखने लगी। 

फुटबॉल रत्न से सम्मानित हुए सुनील छेत्री ने कही ऐसी बात

कई गलतियां पड़ी भारी 

जानकारी के लिए बता दें चेन्नई ने नवीन राजा जेकब के सुपर सर्व के दम पर 13-8 की बढ़त बना ली। इसी के साथ 14-10 की बढ़त के बनाने के बाद ऐसा लगने लगा था कि चेन्नई सेट जीत जाएगा। लेकिन चेन्नई की ओर से की गई तीन गलतियों के कारण यू मुम्बा ने इस बढ़त को कम दिया। लेकिन यू मुम्बा ने 15-14 के करीबी अंतर से पहला सेट जीत लिया। वही दूसरे सेट में यु मुम्बा ने 4-0 की बढ़त के साथ शुरुआत की।

इरानी कप में मैच के दौरान अंपायर के सिर पर लगी गेंद

तुर्की के खिलाफ महिला कप खेलेगी भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम

ईरानी कप : तीसरे दिन का खेल समाप्त, जानिए आज का स्कोर बोर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -