भारत लौटते ही इन धुरंधरों से मुलाकात करेंगी प्रियंका
भारत लौटते ही इन धुरंधरों से मुलाकात करेंगी प्रियंका
Share:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर खास पहचान बना ली है। जिसके उपरांत उन्होंने हॉलीवुड में अपनी अभिनय का लोहा मनवाया है। वह अपनी पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी के साथ अमेरिका में ही ह रही है। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा इंडिया आने वाली हैं। वहीं, खबरों का कहना है कि उनके साथ उनकी बेटी मालती मेरी भी आने वाली है। प्रियंका चोपड़ा बहुत वक़्त के उपरांत इंडिया आएंगी और उनकी बेटी की पहली भारत यात्रा होने वाली है। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जनवरी, 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती मेरी के माता-पिता बने हैं। इसी बीच ये खबर भी आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) से मुलाकात कर फिल्म पर चर्चा करने वाली है।

प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज से करेंगी मुलाकात: खबरों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर्स संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज से मुलाकात करने वाली है। प्रियंका चोपड़ा इन डायरेक्टर के साथ किसी प्रोजेक्ट्स पर काम करती दिखाई दे सकती है। दोनों डायरेक्टर्स ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कथित तौर कुछ आइडिया शेयर करेंगे और मीटिंग के उपरांत इसको आगे बढ़ाने वाले है।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म: मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ पहले मूवीज में काम किया है। उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ मूवी 'बाजीराव मस्तानी' के साथ काम किया है। उन्होंने विशाल भारद्वाज के साथ कार्य किया है वहीं '7 खून माफ' और फिल्म 'कमीने' में काम किया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर फरहान अख्तर की मूवी 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करती दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि वह इस मूवी की तैयारी के लिए इंडिया आई हैं।

ब्रेकफास्ट डेट पर निकली जस्टिन की वाइफ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

कान्ये वेस्ट को 1 दिन में हुआ कई हजार करोड़ रुपए का नुकसान

एक बार फिर कैमरे के सामने इस पॉप स्टार ने उतारे अपने कपड़े, वीडियो देख फैंस हुए हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -