'लव अगेन' में सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी प्रियंका
'लव अगेन' में सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी प्रियंका
Share:

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं। एक्ट्रेस बीते कुछ वक़्त से फिल्मी पर्दे से दूर थीं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही थीं। वहीं, अब अभिनेत्री की मोस्ट अवेटेड मूवी 'लव अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर में न सिर्फ प्रियंका की एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी, बल्कि एक स्पेशल कैमियो भी देखने को मिलेगा। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस बहुत उत्साहित हैं।

'लव अगेन' का ट्रेलर प्यार से भरपूर है, जो अपने नाम की तरह है कि दोबारा प्यार भी हो सकता है। इस मूवी में मीरा नाम की लड़की की कहानी नजर आ रही है, जिसके मंगेतर का देहांत हो गया। लेकिन दो वर्ष के उपरांत भी वह आगे नहीं बढ़ पा रही है। मीरा अभी भी अपने दिल के हाल को उसके नंबर पर मैसेज भी कर रही है। लेकिन अब इस फोन को जर्नलिस्ट रॉब (सैम ह्यूगन) चला रहे होते हैं। ऐसे ही धीरे-धीरे जर्नलिस्ट रॉब मीरा के करीब आता है और उन्हें प्यार होता है। इसमें रॉब की सहायता सेलीन कर रही है।

'लव अगेन' में प्रियंका चोपड़ा सैम ह्यूगन के साथ लीड रोल में दिखाई देने वाली है। वहीं, इस रोमांटिक ड्रामा में सेलीन डायोन में भी प्रमुख भूमिका में हैं। लेकिन सबसे अधिक ध्यान जो खींचता है वो है निक जोनस का मूवी में कैमियो। ट्रेलर में निक प्रियंका के साथ कार में बैठे दिखते हैं और किस करने का प्रयास कर रहे है। जिम स्ट्रोस के निर्देशन में बनी 'लव अगेन' 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'लव अगेन' 2016 में आई जर्मन मूवी 'SMS फॉर डिज' पर आधारित है। पहले इस फिल्म का नाम 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' रखने के लिए भी सोचा गया था, लेकिन बता नहीं बनी थी। वहीं, अब 'लव अगेन' का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही फैंस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। 

किम ने फ्रेंड्स संग मिलकर की शानदार पार्टी

Emily Ratajkowski ने अपनी अपनी हेयर स्टाइल

तुर्की-सीरिया भूकंप पीड़ितों का दुख देख भावुक हुई प्रियंका, कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -