कोरोना से गाँव कराह रहे, लेकिन मन की बात करने में लगे हुए PM - प्रियंका वाड्रा
कोरोना से गाँव कराह रहे, लेकिन मन की बात करने में लगे हुए PM - प्रियंका वाड्रा
Share:

लखनऊ: देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण आज गांवों को बुरे हाल पर छोड़ दिया गया है। गांव कराह रहे हैं, किन्तु सरकार के मुखिया सिर्फ अपने मन की बात करने में लगे हैं।

यही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया। लेकिन वैक्सीन की कोई प्रबंध नहीं किया और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 फीसद की गिरावट आई है। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने गंगा नदी में शव मिलने की खबरों के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अखबारों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि, 'गांवों में कोरोना के कारण स्थिति सामान्य नहीं है। लोगों की जांच नहीं हो रही है। उपचार मिल नहीं रहा है और लोगों की मृत्यु हो जा रही है। इस हालत के कारण वो आंकड़ों में भी नहीं गिने जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि गाजीपुर एवं बक्सर में कई सारे शव गंगा नदी में तैरते मिले। हमीरपुर में यमुना नदी में लाशें तैरती पाई गई थी। इस तरह की भयावह स्थिति भारत में 1918 में देखी गई थी जब फ्लू के कहर के चलते हुई मौतों के बाद लोगों के शव नदियों में मिले थे। इस सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण आज गांवों को बुरे हाल पर छोड़ दिया गया है। गांव कराह रहे हैं, किन्तु सरकार के मुखिया सिर्फ अपने मन की बात करने में लगे हैं।'

इमरान खान ने फिर अलापा 'कश्मीर' राग, कहा- जब तक 370 वापस नहीं, भारत से बातचीत नहीं

चीन के योगदान वाले टीके ले जा रहा विमान ढाका पहुंचा

अस्पताल में वेंटिलेटर बंद देख फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा, कहा- आत्मदाह कर लूंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -