अभी से फैशन मैगजीन पढ़ना पसंद करती है प्रियंका
अभी से फैशन मैगजीन पढ़ना पसंद करती है प्रियंका
Share:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर रखी हुई है। काम के उपरांत वह अपनी फैमिली के साथ वक़्त बिताने के लिए निकाल ही लेती हैं। इसी बीच प्रियंका को हाल ही में बेटी मालती मैरी के साथ वक़्त बिताते देखा गया। बेटी संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा कर दी है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पहली फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए बैठी हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान मालती एक मैगजीन के पन्ने पलटती हुई दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने पति निक जोनस को टैग कर लिखा ‘ओह बॉय’. वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद लिए लॉस एंजिल्स के एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हुई दिखाई दे रही है। इस बीच वह ब्लैक कलर के वूलेन कोट में गॉर्जियस लग रही हैं, जबकि उनकी लाडो पूरे गर्म कपड़ों में दिखाई दे रही है। रेस्टोरेंट के बाहर क्लिक की गई इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा ‘लंच के लिए शुक्रिया।’

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में धूमधाम से विवाह भी रचाया था। शादी के दो साल बाद कपल ने सेरेगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।

ग्लैमरस लुक में गिगी ने ढाया हुस्न का कहर

ASHLEY GRAHAM ने जालीदार ड्रेस में लगाई आग, फैंस भी हो गए हैरान

रेड कलर की शीर ड्रेस रीटा ओरा ने लगा दी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -