'जेल में मिलने आईं थीं प्रियंका..', राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने किया बड़ा खुलासा
'जेल में मिलने आईं थीं प्रियंका..', राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने किया बड़ा खुलासा
Share:

नई दिल्ली: पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्याकांड मामले में रिहा हुई दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन ने रविवार को कुछ बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने वर्ष 2008 में उनसे जेल में मिलने आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी के क़त्ल के बारे में सवाल किया। नलिनी ने मुलाकात के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जब एक दशक पहले वेल्लोर केंद्रीय कारागार में उनसे मिलीं, तो वे भावुक हो गईं और रो पड़ीं।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका वाड्रा ने नलिनी से मुलाकात के दौरान अपने पिता की हत्या के संबंध में जानना चाहा था। नलिनी ने कहा कि वह जो कुछ भी जानती थी, उन्होंने वह सब कुछ उन्हें बता दिया। उसने कहा कि मुलाकात में हुई अन्य बातों का खुलासा नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह प्रियंका के व्यक्तिगत विचारों से संबंधित है। बता दें कि, नलिनी को 12 नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया था।

वहीं, जेल से रिहा होने के बाद रविचंद्रन ने कहा कि उत्तर भारतीयों को उन्हें आतंकी की जगह पीड़ित समझना चाहिए। हालांकि आने वाला समय उन्हें अवश्य समझेगा। उधर, तमिलनाडु के वेल्लोर में जेल से रिहा होने के बाद नलिनी से जब सवाल किया गया कि क्या वो सोनिया गांधी से मिलेंगी? इस पर नलिनी पहले तो सकपका गईं  फिर तपाक से बोलीं- हे भगवान, प्लीज नहीं।

राहुल गांधी का दावा निकला झूठा, इंडियन रेलवे के निजीकरण को लेकर कही थी ये बात

गुजरात चुनाव: टिकट कटा तो 6 बार विधायक रहे भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा

तेलंगाना के होनहार छात्र फरहान ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखे 3 छात्रों के नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -