MP में आकर प्रियंका गांधी ने खोला घोषणाओं का पिटारा, किये ये बड़े ऐलान
MP में आकर प्रियंका गांधी ने खोला घोषणाओं का पिटारा, किये ये बड़े ऐलान
Share:

मंडला: आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने आज यहां मंडला जिले में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने मंडला में बड़े ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जिस जगह पर 50 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी आबादी होगी, वहां छठी अनुसूची लागू की जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग पद तत्काल भरे जाएंगे। इसी के साथ उन्होने कांग्रेस द्वारा ‘पढ़ो और पढ़ाओ योजना’ लागू करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके तहत पहली से 12वीं कक्षा तक स्कूली शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। वहीं योजनांतर्गत 1 से 8वीं कक्षा तक के छात्रों को प्रतिमाह 500 रुपये, 9वीं से 10वीं कक्षा के छात्रों को 1000 रूपये प्रतिमाह एवं 11-12वीं कक्षा के छात्रों को प्रत्येक माह 1500 रुपये दिए जाएंगे।

कांग्रेस के बड़े ऐलान:-
कांग्रेस की ओर से बड़े ऐलान करते हुए प्रियंका गांधी ने ‘पढ़ो और पढ़ाओ योजना’ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में छठी अनुसूची लागू करने की बात कही। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग पद तत्काल भरने का वादा किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस वक़्त शहरों और गांवों में हितग्राहियों को अलग अलग धनराशि प्राप्त होती है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जितनी राशि शहर में मिलती है उतनी ही राशि गांव में भी दी जाएगी।

उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर तेंदूपत्ता के लिए प्रति बोरा 4000 रुपये मजदूरी दी जाएगी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ की भांति ही मध्य प्रदेश में भी पेसा कानून लागू किया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि पिछली बार की भांति एक बार फिर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली निशुल्क प्राप्त होगी तथा 200 यूनिट बिजली बिल हाफ किए जाएंगे। पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में प्राप्त होगा। महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह उनके खाते में दिए जाएंगे। किसानों के लिए 5 हार्सपॉवर सिंचाई बिजली निशुल्क मिलेगी। ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त होगा तथा कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना की जाएगी। 

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी जी बोलती थीं कि आदिवासियों की संस्कृति सबसे सुंदर संस्कृति है क्योंकि आप प्रकृति के बीच रहते हैं। उन्होने कहा कि आदिवासियों की पगड़ी उनके लिए सबसे अहम होती है। ये उनके सम्मान का प्रतीक है तथा जब हम चुनाव में आपके बीच आते हैं तो अलग अलग ऐलान करते हैं। प्रियंका ने कहा कि ये ऐलान करते हैं तो हम एक प्रकार से अपनी पगड़ी आपके सामने रखते हैं। यदि हमने अपने वादे अपने ऐलान पुरे नहीं किए तो हम अपनी पगड़ी का सम्मान नहीं करेंगे। इसलिए हम अपने वादे और घोषणाएं पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको इंदिरा जी पर विश्वास था तथा वे आपसे प्रेम करती थीं। आप उनको माता बोलते थे तथा आज भी बोलते हैं क्योंकि आपकी श्रद्धा उनसे जुड़ी हुई है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसीलिए जो बातें मैं कहूं वो सच हो और इंदिरा जी के काम को आगे बढ़ाने वाली बात हो। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने आपको पट्टे देने की शुरुआत की थी। हम चाहते हैं कि आपके जमीन आपके पास रहे। आपको आपके अधिकार प्राप्त हो तथा शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होने कहा कि इंदिरा जी और आपके बीच जो प्रेम और सम्मान का रिश्ता था मैं उसे बनाए रखना चाहती हूं तथा कांग्रेस जो वादे करती है, उसे हर हाल में पूरा करेगी।

उन्होने भाजपा पर घोटाओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वो ध्यान भटकाने का काम करती है। जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में होती है जो कुछ नहीं करती। जनता को आगे बढ़ान का काम नहीं करती। फिर चुनाव का वक़्त नजदीक आया तो वो बड़ी बड़ी घोषणाएं करने लगती है। वो आपको चप्पलें, छाते पकड़ा देते हैं मगर इससे आपका मुंह बंद नहीं कराया जा सकता। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हमारी बातों पर मत जाइये लेकिन अपने अनुभव के आधार पर देखिए। भारतीय जनता पार्टी ने 18 वर्षों में 22 हजार घोषणाएं की मगर उनमे से कितनी पूरी हुई है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए, हर चीज पर GST लगा दी, छोटे रोजगार बंद करा दिए, रोजगार नहीं है, महंगाई बढ़ चुकी है, महिला पर निरंतर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होने पूछा कि क्या ये सही है, जो आपके साथ हो रहा है। कितने पद खाली पड़े हैं मगर वो भरे नहीं जा रहे। भर्ती घोटाले हो रहे हैं लेकिन खाली पद नहीं भरे जा रहे हैं। रोजगार निर्मित करने का काम सरकार का है, नौजवानों का भविष्य बनाने का काम सरकार का है। आपके लिए भाजपा एक चिकित्सालय नहीं बना पाई है। अब तक पूरी सड़क नहीं बनी है। आपके विकास के नाम पर आपको छला जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हम निरंतर इसकी मांग कर रहे हैं मगर केंद्र की भाजपा सरकार ये करना ही नहीं चाहती। हम मांग कर रहे हैं कि देश में कितने आदिवासी हैं, कितने दलित, OBC है इस बात की गिनती हो। तत्पश्चात, पता चलेगा कि उनकी हिस्सेदारी कितनी है। किन्तु भारतीय जनता पार्टी जातिगत जनगणना कराना ही नहीं चाहती है तथा वो इस मुद्दे से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। हम कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना करो तो इसलिए कहते हैं कि आदिवासियों को, ओबीसी को, दलितों को न्याय मिल सके। वो हमपर जनता को बांटने का आरोप लगा रहे है. मगर हम न्याय दिलवाना चाहते हैं इसलिए कास्ट सेंसस की मांग कर रहे हैं। भाजपा न्याय नहीं दिलाना चाहती है इसलिए वो इसे नहीं कराना चाहती है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं वोट नहीं आपके आपकी जागरूकता मांगती हूं। उन्होने कहा कि हम सब यहां आपके लिए खड़े हैं। हम सबको बनाने वाले आप हैं। आप सत्ता नहीं देंगे, आप वोट नहीं देंगे तो इस मंच पर खड़े होने की किसी में हिम्मत नहीं है। आपके पास शक्ति है, आपके पास वोट है तो इसका उपयोग कीजिए। जागरुक बनिए तथा अपने वोट का सही उपयोग कीजिए। प्रियंका ने कहा कि मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं यहां सच बोलूं..जो बातें करूं बाद में उन्हें भूल न जाऊं। मगर आपकी भी जिम्मेदारी है। आपके पूर्वजों ने भी इस देश के लिए इस धरती के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। इसलिए आपकी भी जिम्मेदारी अपने पूर्वजों और अपनी संस्कृति व जमीन के लिए बनती है। आप ऐसी सरकार लाएं जो आपके लिए काम करें। एक सही नीयत वाली सही सरकार से बहुत कुछ बदलता है। उन्होने कहा कि यदि आप सही सरकार चुनते हैं तथा सही पार्टी को वोट देते हैं जिसके नेता आपको गुमराह करे के लए काम नहीं करते आपको आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं तो आपका और राज्य का विकास होगा।

'रोजगार के लिए प्रदेश छोड़ रहे लोग और BJP लूट में व्यस्त है', MP आकर बोली प्रियंका गांधी

रोज़गार के मोर्चे पर सरकार को बड़ी राहत, छह साल के निचले स्तर पर पहुंची बेरोज़गारी दर

World Cup: अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल, पाकिस्तान के खिलाफ 'महामुकाबले' में करेंगे ओपनिंग ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -