'रोजगार के लिए प्रदेश छोड़ रहे लोग और BJP लूट में व्यस्त है', MP आकर बोली प्रियंका गांधी
'रोजगार के लिए प्रदेश छोड़ रहे लोग और BJP लूट में व्यस्त है', MP आकर बोली प्रियंका गांधी
Share:

मंडला: आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने आज यहां मंडला जिले में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश की, राज्य की, आपके जिले की संपत्ति आपके हाथ में हो। यही कांग्रेस पार्टी की परंपरा तथा सिद्धांत रहा है। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने लोगों को याद कराया कि इंदिरा गांधी जी ने ही उनको पट्टे दिलवाए थे। उन्होंने कहा ये पट्टे इस भावना से दिलवाए थे कि ये आपकी जमीन है, आपका सम्मान है। आपके लिए वन अधिकार कानून लाया गया, जिससे वन पर सबसे पहला अधिकार आपका रहे। यही आपकी और मनुष्यता की मूल संस्कृति रही है। 

जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर लूट के आरोप लगाते हुए कहा कि लोग रोजगार के लिए प्रदेश छोड़ रहे हैं तथा वो यहां आपके लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न नहीं कर रहे हैं। बीजेपी 18 वर्षों से सत्ता में है, मगर रोजगार के अवसर नहीं प्राप्त हुए हैं। वे सिर्फ लूट में व्यस्त हैं तथा हर जगह घोटाले हैं। वे चुनाव के वक़्त अप्रासंगिक विषयों को लाते हैं जो लोगों के लिए भावनात्मक हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आपको जो भी अधिकार दिए थे तथा आपको सशक्त बनाने के लिए जो भी काम किए थे, भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने पर वो सब आपसे छीन लिए गए। मनरेगा लागू नहीं किया गया। गांवों में रोजगार के मौका नहीं होने की वजह से पलायन बढ़ गया है। आपकी जमीन छीनी जा रही है। आपको अपनी उपज का सही दाम नहीं दिया जाता है। जब आप आंदोलन करते हैं तो आप पर गोलियां चलाई जाती हैं। रैली में वायरल वीडियो के बारे में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने वायरल वीडियो देखे होंगे। देश में लड़कियों के लापता होने के सबसे अधिक मामले मध्य प्रदेश में सामने आए हैं। बीजेपी से शासन में 1.5 लाख महिलाएं तथा लड़कियां गायब हुई हैं। प्रतिदिन 17 दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं, उज्जैन की घटना तो आपने देखी ही होगी। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। यहां स्थिति मुश्किल होते जा रही हैं।

'हमास' के बाद अब आतंकी संगठन 'हिजबुल्लाह' भी इजराइल के लिए बना खतरा, अमेरिका ने पहले ही दे दी चेतावनी

MP में BSP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, दर्ज हुई FIR

बच्चे क्या पढ़ेंगे, ये तय करेगी कांग्रेस ! 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' को बदलने के लिए कर्नाटक सरकार ने बनाई 15 सदस्यीय समिति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -