आज यूपी में ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए, जनता से सीधा संवाद करेंगी प्रियंका
आज यूपी में ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए, जनता से सीधा संवाद करेंगी प्रियंका
Share:

प्रयागराज : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय यात्रा का समापन बुधवार को वाराणसी में होगा। सुबह प्रियंका गांधी चुनार से सड़क मार्ग से रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर पहुंचेंगी। वह रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी।

बीजेपी ने देर रात तक किया टिकटों पर मंथन, आज आ सकती है पहली सूची

ऐसा है पूरा कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर घाट से नौका से वे अस्सी घाट आएंगी और यहां विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं व समाज के लोगों से संवाद करेंगी। फिर नाव से ही वे दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और यहां मल्लाह समाज के लोगों से बातचीत करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगी। बाबा दरबार में पूजन के लिए कांग्रेसी नेताओं ने न्यास अध्यक्ष से लेकर कई पुजारियों से संपर्क किया है। 

लोकसभा चुनाव: सुरजेवाला के बिगड़े बोल, कहा मोदी बाबा और 40 चोर लूट रहे देश

इन इलाकों का भी करेंगी दौरा 

जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद सरोजा पैलेस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद पुलवामा हमले में शहीद अवधेश यादव, विशाल पांडेय और रमेश यादव के आवास पर जाएंगी। शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना हो जाएंगी। प्रियंका पहले शूलटंकेश्वर से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली थी, मगर समय को देखते हुए अब वह रामनगर पहुंचेंगी। इस दौरान गंगा की दुर्दशा, काशी के विकास के नाम पर तोड़फोड़ और भाजपा उनके निशाने पर रहेगी।

उलेमा बोर्ड ने जारी किए फतवे, कहा - 'राम जन्मभूमि' फिल्म पर तत्काल लगाएं रोक

गोवा के नए सीएम प्रमोद सावंत ने संभाला पदभार, कल साबित करेंगे बहुमत

लोकसभा चुनाव: आप और कांग्रेस का हो सकता है गठबंधन, ये नेता बन रहे बिचौलिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -