यूपी पहुंची प्रियंका गांधी, बोली- 'मैं इस धरती से आत्मिक रुप से जुड़ी रही हूं
यूपी पहुंची प्रियंका गांधी, बोली- 'मैं इस धरती से आत्मिक रुप से जुड़ी रही हूं
Share:

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार सुबह उत्तरप्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। वे आज यहां लखनऊ में कांग्रेस के टिकट पर पिछले कुछ चुनाव लड़े उम्मीदवारों और जन प्रतिनिधियों की बैठक लेंगी। वे सोमवार को प्रयागराज के छतनाग से वाराणसी के लिए स्टीमर से रवाना होंगी। 140 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान वे कई गांवों में रुकेंगी और लोगों से मुलाकात करेंगी।

बसपा के टिकट पर चुनाव में ताल ठोंकती नज़र आएंगी ट्रांसजेंडर काजल नायक

पत्र भी किया जारी  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ पहुंचने से पहले प्रियंका ने एक पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, 'प्रदेश की राजनीति में एक ठहराव के कारण आज युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर परेशानी में हैं। वे अपनी बात अपनी पीड़ा साझा करना चाहते हैं। लेकिन राजनीतिक गुणा- गणित के शोर में युवाओं, महिलाओं, किसानों व मजदूरों की आवाज प्रदेश की नीतियों से पूरी तरह गायब है।

लोकसभा चुनाव: आज अमित शाह लेंगे भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, तय होंगे प्रत्याशी

गंगा के लिए कही ऐसी बात 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा, 'मैं इस धरती से आत्मिक रुप से जुड़ी रही हूं। मैं मानती हूं कि प्रदेश में किसी भी राजनीतिक परिवर्तन की शुरूआत आपकी बात सुने बगैर आपकी पीड़ा साझा किए बगैर नहीं हो सकती है। इसलिए सीधा आपसे एक सच्चा संवाद करने मैं आपके द्वार पहुंच रही हूं।' मैं आपको विश्वास दिलाना चाहती हैं कि आपकी बातों को सुनकर सच्चाई व संकल्प की बुनियाद पर हम राजनीति में परिवर्तन लाएंगे। हमें एक साथ मिलकर आपके मुद्दों को हल करने की तरफ बढ़ेंगे। गंगा सच्चाई और समानता का प्रतीक है। और हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति का चिन्ह है। वे किसी से भेदभाव नहीं करतीं। गंगा जी उत्तरप्रदेश का सहारा है। मैं गंगा जी का सहारा लेकर भी आपके बीच पहुंचूंगी।

लोकसभा चुनाव: आज से प्रियंका का चार दिवसीय यूपी दौरा, प्रचार के साथ बैठकें भी होंगी

लोकसभा चुनाव: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी की पहली सूची, 45 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

इंडोनेशिया में आई भयानक बाढ़, अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -