इंडोनेशिया में आई भयानक बाढ़, अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत
इंडोनेशिया में आई भयानक बाढ़, अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत
Share:

पापुआ : शहर में शनिवार को आई बाढ़ से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। समाचार एजेंसी ने इंडोनेशिया के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। प्रांतीय राजधानी जयापुर के पास स्थित सेंटाणी में शनिवार को मूसलाधार बारिश होने लगी। जिसकी वजह से बाढ़ आ गई। इसमें 21 लोग घायल हो गए। 

हिंसक हुआ येलो वेस्ट प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा और आगजनी

जारी है राहत और बचाव का कार्य 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ से दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा, "इस आपदा से हताहत और प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि खोज और बचाव दल अभी भी अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।" बाढ़ का पानी कम हुआ है लेकिन अधिकारी अभी भी लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं। 

ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन में होगी, आतंकवाद के खिलाफ चर्चा

पहले भी हो चुका है हादसा 

जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया में बाढ़ आना कोई नई बात नहीं है। खासकर बारिश के मौसम के दौरान जो अक्टूबर से अप्रैल तक चलती है। पिछले कुछ महीनों में इंडोनेशिया को एक बाद एक कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है। जनवरी में, सुलावेसी द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस महीने की शुरुआत में पश्चिम जावा प्रांत में सैकड़ों लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए मजबूर होना पड़ा था। उस वक्त भी मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आई थी। 

जिम्बाब्वे में आये तूफान में अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

न्यूजीलैंड आतंकी हमले में 6 भारतीय लोगों ने गंवाई अपनी जान, 1 की हालत अब भी गंभीर

भारत और अमेरिका मिलकर शुरू कर रहे हैं एक प्रोजेक्ट, निशाने पर आतंकवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -