आज मध्यप्रदेश में मालवा के तीन जिलों का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी
आज मध्यप्रदेश में मालवा के तीन जिलों का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी
Share:

भोपाल : कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी आज उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी। वह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। प्रियंका अपने इस दौरे में विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं करने वाली हैं। उनके इस दौरे में सीएम कमलनाथ मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक ने बताया है कि प्रियंका सुबह 11.20 बजे पर दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे इंदौर पहुंचेंगी। 

बेतिया में मतदान के दौरान बिगड़े हालात, भाजपा उम्मीदवार पर हुआ हमला

ऐसा है पूरा कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर विमानतल पर सीएम कमलनाथ, प्रियंका गांधी की अगवानी करने वाले हैं। फिर दोपहर 12.40 बजे प्रियंका कमलनाथ के साथ यहां से रवाना होकर दोपहर 1.00 बजे उज्जैन पहुचेंगी। दोनों दोपहर 1.45 बजे महाकालेश्वर दर्शन के लिये पहुंचेंगे। दोपहर 2.00 बजे उज्जैन से रवाना होकर दोनों दोपहर 2.40 बजे रतलाम पहुंचेंगे। 

येदियुरप्पा का बड़ा बयान, कहा - कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाने के पक्ष में माहौल
 
रतलाम भी जाएंगी प्रियंका 

जानकारी के लिए बताया गया है कि दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक प्रियंका रतलाम मे रहने वाली हैं। दोपहर 3.40 बजे रतलाम से रवाना होकर शाम 4.10 बजे प्रियंका कमलनाथ के साथ इंदौर वापस लौटेंगी। यहां दोनों शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक रोड़ शो में उपस्थित रहेंगे। वे शाम 6.45 बजे इंदौर से रवाना होकर शाम 8.00 बजे दिल्ली वापस लौट आएंगी। कमलनाथ 6.50 पर इंदौर से रवाना होकर भोपाल पहुंचेंगे।

अलवर दुष्कर्म मामला: राजस्थान सरकार पर हमलावर हुए जावड़ेकर, सीएम गहलोत से माँगा इस्तीफा

बालाकोट एयर स्ट्राइक: पीएम मोदी के बयान पर लालू का कटाक्ष, कहा- रडार इधर है बुड़बक...

प्रणब मुखर्जी ने नहीं डाला था वोट, लेकिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी सहित किया मतदान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -