सरोगेसी से बच्चा होने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- 'निक बाप बना-प्रियंका माँ नहीं'
सरोगेसी से बच्चा होने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- 'निक बाप बना-प्रियंका माँ नहीं'
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही माँ बनी हैं। जी दरअसल प्रियंका कुछ समय पहले ही सरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके ये जानकारी सभी फैंस के साथ साझा की। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका और निक की जिंदगी में एक नए मेहमान के आ जाने की खबर सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। हालाँकि दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जाना शुरू हो गया। कई लोग प्रियंका को भला-बुरा कहते नजर आ रहे हैं।

आप देख सकते हैं ट्विटर पर कुछ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को ये कहकर ट्रोल कर दिया है कि प्रेग्नेंसी की दिक्कतों और डिलीवरी में होने वाली तकलीफ से बचने के लिए प्रियंका ने ऐसा किया है। बीते कल शुरुआत में तो एक-दो ट्वीट्स ही थे लेकिन बाद में पूरा ट्रेंड शुरू हो गया। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी मां क्या महसूस करती होगी जब उसे सरोगेसी के जरिए उसका रेडीमेड बच्चा मिलता है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या उन्हें उस बच्चे के प्रति वैसा ही अहसास होता है जैसा एक मां अपने बच्चे को जन्म देने के बाद महसूस करती है?'

इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं समझ सकता हूं कि जब कोई जरूरतमंद माता-पिता सरोगेसी को अपनाते हैं। लेकिन मुझे बहुत नफरत होती है जब बॉलीवुड कपल ऐसा करते हैं। ये अपना सारा पैसा, नेकेड होने, शरीर दिखाने, ड्रग्स लेने और फिर एक रेडीमेड बच्चा प्राप्त करने में लगा देते हैं।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- 'फिगर बिगड़ने के डर से ऐसा किया'। वहीं एक यूजर ने लिखा- 'निक बाप बना है लेकिन प्रियंका माँ नहीं।' इस तरह के कई ट्वीट हैं जो इस समय तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालाँकि कुछ लोग प्रियंका का समर्थन भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इन बच्चों को रेडीमेड पुकारना कितना ज्यादा असंवेदनशील है। प्रियंका बहुत अच्छी हैं।'

प्रियंका को पहले से पता था होगी बेटी!, पुराना इंटरव्यू वायरल

प्रियंका के माँ बनते ही ख़ुशी से झूमीं कजिन, कहा- 'वो अपनी बेटी की सुपर मॉम'

भाजपा को छोड़कर किसी से भी गठबंधन करने के लिए तैयार - प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -