बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की मेजबानी करेंगे प्रियंका और निक!
बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की मेजबानी करेंगे प्रियंका और निक!
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति की देखभाल कर रहीं हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही उनके पति निक जोनस अस्पताल में भर्ती थे। मिली जानकारी के मुताबिक़ निक को सेट पर चोट लग गई थी और उसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था। उसके बाद निक ने अपने फैंस को बताया था कि ''मैं ठीक हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं।'' इसके अलावा निक ने यह भी बताया था कि, ''बाइक से एक्सीडेंट के दौरान उनकी एक पसली क्रैक हुई है और थोड़ी बहुत चोट लगी है।''

अब इन सभी के बीच प्रियंका घायल पति के सपोर्ट में उतरी हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही निक ने अपने एक्सीडेंट के बारे में कहा था ''मैं बस आगे बढ़ना चाहता था और कहना चाहता था कि अगर मैं शारीरिक रूप से उतना उत्साही नहीं हूं जितना कि मैं आमतौर पर होता हूं।'' वही अब निक को बीबीएमए की मेजबानी करते देखा जाने वाला है। जी हाँ निक जोनस बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स प्रिसेंट करने वाले थे, लेकिन अब चोट लगने के बाद प्रियंका चोपड़ा उनकी मदद करेंगी। मिली जानकरी के तहत यह शो 24 मई, IST को होने वाला है। बीबीएमए 2021 पहला अवार्ड शो होगा, जिसका सीधा प्रसारण अमेरिका में कोविड-19 के टीके उपलब्ध कराए जाने के बाद से होगा।

ऐसे में हाल ही में मिली खबर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा बीबीएमए 2021 का हिस्सा होंने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह घायल पति के लिए शो में नजर आने वाली हैं। सामने आने वाली खबरों की मानें तो प्रियंका निक की चोट के बाद मदद करने और उन्हें समर्थन देने के लिए लंदन में को रोक कर एलए आ रही हैं। हालाँकि इस पर अब तक ना तो प्रियंका ने कुछ कहा है और ना ही निक ने, लेकिन दोनों जल्द इस बात का खुलासा कर सकते हैं।

पुलिस कस्टडी में दलित को पेशाब पिलाने का आरोप, शुरू हुई जांच

अयोध्या: एक ही परिवार के 5 लोगो की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अनुपमा को आ रही घर की याद, बनाया दिल टूटने वाला इमोजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -