निक-प्रियंका की रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे जेठ-जेठानी
निक-प्रियंका की रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे जेठ-जेठानी
Share:

जल्द ही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी करने वाली हैं. इन दिनों दोनों की शादी की धूम मची है. जहां प्र‍ियंका के घर का डेकोरेशन जोरों पर चल रहा है वहीं प्र‍ियंका के ससुराल वालों के आने का सिलसिला भी जारी हो गया है. जी हाँ... प्रियंका के होने वाले पति निक तो पिछले हफ्ते ही भारत आ गए थे और हाल ही में प्र‍ियंका के होने वाले जेठ और जेठानी मुंबई पहुंच गए हैं.

हम बात कर रहे हैं जो जोनस और सोफी टर्नर की जिन्हे बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. इस दौरान जो ने येलो जैकेट पहना था और सोफी ने चेक्स वाला वन पीस पहना था जिसमे वो बेहद हॉट लग रही थी. आपको बता दें सोफी पहली बार भारत आई है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वही निक और प्रियंका की शादी की बात करे तो ये कपल अपनी शादी को बेहद खास बनाने के लिए प्रियंका कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. सूत्रों की माने तो प्रियंका ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए एक हेलीकॉप्‍टर को 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक के लिए बुक किया गया है. इस हेलीकॉप्टर के जरिए ही वो उदयपुर से बैठेंगी और हेलीकॉप्टर सीधे उम्मैद भवन पर पहुचेंगी. अब तो सभी को उनकी शादी की फोटोज देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

शादी के बाद इतने लम्बे समय के लिए हनीमून पर जाएंगे निक-प्रियंका!

दीपवीर के बाद निक प्रियंका भी रुलाने वाले हैं अपने फैंस को

शादी के बाद अपना नाम बदलकर ये नाम रखेंगी प्रियंका चोपड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -