बेटी मालती संग दिखाई प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा कि फैंस कर रहे तारीफ
बेटी मालती संग दिखाई प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा कि फैंस कर रहे तारीफ
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का चार्म ही अलग है। वो जैसे ही एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अपनी मुस्कराहट से लोगों को दिल जीत लिया। प्रियंका भारत आने वाली थीं, ये तो हम आपको बता ही चुके थे। मगर अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। प्रियंका भारत आने वाली थीं, ये तो हम आपको बता ही चुके थे। मगर अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। 

प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को गोद को लिए हुए नजर आई। मां-बेटी का दमकता चेहरा देखते बन रहा था। प्रियंका ने ब्लैक ट्रेंडी टैंक टॉप के साथ लूज पैंट्स मैच की थी। इस कैजुअल लुक को उन्होंने बेज हैट के साथ पूरा किया था। वहीं गोद में खेलती मालती मैरी ग्रीन व्हाइट चेक टॉप और बॉटम में नजर आई। मालती बेहद प्यारी लग रही थीं। 

दोनों मां-बेटी ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इतना ही नहीं प्रियंका ने पैप्स को नमस्ते किया तथा बेटी से भी करने को भी बोला। वीडियो देख प्रशंसक भी बेहद खुश हो रहे हैं। जमकर प्रियंका की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बता दें प्रियंका भारत में एक इवेंट में सम्मिलित होने के लिए आई हैं। साथ ही वो बहन मीरा चोपड़ा से भी मुलाकात कर सकती हैं। वही कुछ दिन पहले प्रियंका के पति पॉप सिंगर निक जोनस भी अपने भाईयों के साथ भारत आए थे। यहां उन्होंने खास कॉन्सर्ट किया था। 

'मैं जया बच्चन से बेहतर हूं...', पैपराजी को देख बोली ये दिग्गज अदाकारा

'भाई की मौत को 45 महीने बीते, अब तक खोज रहे जवाब', सुशांत सिंह की बहन ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

अक्षय कुमार पर भड़के ट्रोल्स, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -