अपने पिता को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, कहा- ' I Miss You...'
अपने पिता को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, कहा- ' I Miss You...'
Share:

हाल ही में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक कामयाबी का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा खूब इमोशनल हो गईं हैं. जी हाँ, उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता अशोक चोपड़ा की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जो आप देख सकते हैं. जी दरअसल प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ अपने बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर की है जो आप देख सकते हैं. इस फोटो में प्रियंका एक पेड़ पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके पिता पेड़ की टहनी को पकड़कर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं प्रियंका ने अपनी थ्रोबैक फोटो को इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर किया है.

आप देख सकते हैं प्रियंका ने लिखा, ''6 years. Seems Like just yesterday we lost you..I miss you Dad. Inexplicably.'' आप सभी को पता ही होगा कि प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के काफी करीब थीं और साल 2013 में प्रियंका के पिता का निधन हो गया था, जिसका प्रियंका को गहरा सदमा लगा था. इसी के साथ प्रियंका को अक्सर कई बार अपने पिता के बारे में बात करते हुए देखा जाता है और प्रियंका ने अपने हाथ पर भी 'डैडी लिटिल गर्ल' का टैटू कराया हुआ है.

अब बात करें प्रियंका के काम की तो प्रियंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नजर आएंगी. इसी के साथ खबरों के मुताबिक़ इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं और प्रियंका के अलावा इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में नजर आएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रियंका की यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 में रिलीज हो सकती है. इसके पहले प्रियंका भारत फिल्म को ठुकराने के कारण सुर्ख़ियों में रह चुकीं हैं.

सुष्मिता ने अपनी छोटी बेटी को सिखाया है यह हुनर, शेयर किया वीडियो

प्रियंका की याद में ऐसी हुई निक की हालत, तस्वीर शेयर कर बयां किया दर्द

मिलते ही फैन ने छुए रणबीर कपूर के पैर, अब लोग कर रहे ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -