प्रियंका चोपड़ा ने किया मिस वर्ल्ड बनने से पहले हुए एक्सीडेंट का खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने किया मिस वर्ल्ड बनने से पहले हुए एक्सीडेंट का खुलासा
Share:

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्हे लोग जमकर प्यार देते हैं। अब तक प्रियंका ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जो सुपरहिट रहीं हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बना ली है। आज के समय में एक्ट्रेस को खूब पसंद किया जाता है। वैसे प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उसी के बाद से वो लगातार शोहरत की बुलंदियों को छू रही हैं। वैसे हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जिमी फॉलन के शो 'द टुनाइट शो' में शामिल हुईं। यहाँ उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने से पहले हुए एक्सीडेंट के बारे में बताया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इस दौरान उन्होंने बताया कि 'स्टेज पर जाने से पहले हेयर कर्लर से उनकी स्किन जल गई थी, जिसके बाद उसे छुपाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।' जी दरअसल शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा करते हुए कहा: "मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी। वहां करीब 90 लड़कियां थीं, जो बैकस्टेज में इधर-उधर घूम रही थीं। साथ ही अपना हेयरस्टाइल और मेकअप करवा रही थीं। मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी और इसी बीच किसी ने मुझे टोका दिया। जल्दबाजी में मैंने खुद को जला लिया और स्किन खरोंच दी थी।"

इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया: "इस घटना से मेरे स्किन पर एक बड़ा दाग आ गया। जिसके बाद मैंन अपने दाग को कंसीलर और बालों से छुपा लिया। जब भी मैं उस तस्वीर को देखती हूं तो मुझे याद आ जाता है कि कैसे मैंने बालों का छल्ला बनाकर दाग को ढका था।" वैसे काम के बारे में बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग बीते दिनों ही उन्होंने लंदन में खत्म की है।

सुशांत सिंह पर बनी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की शूटिंग हुई पूरी, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

शादी से पहले बड़े परदे पर दिखेगा सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी का धमाल, सामने आई 'शेरशाह’ की रिलीज डेट

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार अक्षय-धनुष और सारा, 'अतरंगी रे' की रिलीज़ डेट घोषित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -