रणवीर-दीपिका की शादी पर प्रियंका ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन
रणवीर-दीपिका की शादी पर प्रियंका ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन
Share:

जब से रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है तब से लगातार सोशल मीडिया पर इस कपल की ही शादी की चर्चाएं चल रहीं हैं. रणवीर और दीपिका को उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं. सभी सितारों ने भी दीपिका और रणवीर को अलग ही अंदाज़ में बधाई दी है. इसी क्रम में हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी इन लव बर्ड्स को शादी की तारीख पक्की होने पर बधाई दी है.

प्रियंका ने दीपिका और रणवीर दोनों के ही पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें छेड़ा. प्रियंका ने रणवीर के फोटो पर कमेंट कर लिखा कि- 'बधाई, तू हीरो बन गया रन्नो...' आपको बता दें प्रियंका रणवीर को प्यार से रन्नो कहती हैं. इसके अलावा उन्होंने दीपिका के भी पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि- 'पिया की आएगी बारात'.

रणवीर और दीपिका दोनों ने ही प्रियंका के कमेंट को पसंद किया. आपको बता दें दीपिका, रणवीर और प्रियंका ने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में साथ काम किया था. वहीं दीपिका और रणवीर की शादी की बात करे तो ये कपल इसी साल 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बताया जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे जिसमे सिर्फ उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे.

दीपिका और रणवीर की कुंडली में है यह दोष, ज्यादा दिन नहीं टिकेगी शादी

सलमान खान की 'माय लव' को खुद से बेहतर और क्यूट मानती हैं जसलीन

15 नवंबर के चक्कर में बिना मुहूर्त के ही शादी कर रहे हैं दीपवीर, वजह जानकर होश खो बैठेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -