गूगल ने प्रियंका चोपड़ा जोनस को दिया नया सरनेम, आपने देखा क्या..?
गूगल ने प्रियंका चोपड़ा जोनस को दिया नया सरनेम, आपने देखा क्या..?
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस अब प्रियंका सिंह बन चुकीं हैं. जी हाँ, आज प्रियंका को हर कोई उनके नाम से जानता है लेकिन लग रहा है गूगल उनका नाम भूल गया है और वह प्रियंका का नाम गलत दिखा रहा है. वैसे गूगल जो बता रहा है वह प्रियंका चोपड़ा जोनस की जगह प्रियंका चोपड़ा होती तो हर्ज नहीं था लेकिन प्रियंका का वो नाम दिख रहा है जो वो हैं ही नहीं. जी हाँ, अब गूगल पर प्रियंका चोपड़ा का नाम सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल प्रियंका सिंह के नाम से दिखाई दे रही है और गूगल सर्च के विकिपिडिया बॉक्स में प्रियंका चोपड़ा के नाम की जगह प्रियंका सिंह देखा जा सकता है.

वैसे इस बॉक्स पर क्लिक करने के बाद संबंधित पेज पर प्रियंका का नाम प्रियंका चोपड़ा ही शो करने लगता है लेकिन प्रियंका चोपड़ा से प्रियंका सिंह सभी को अजीब लग रहा है. वहीं 'पीपल सर्च फॉर' के ऑप्शन में भी बाकी अभिनेत्रियों के नाम के साथ ही साथ प्रियंका के नाम को प्रियंका सिंह के तौर पर देखा जा सकता है और अब तक यह साफ नहीं हो पा रहा कि ये गूगल का कोई साधारण बग है या दूसरी जटिल समस्या. आपको बता दें कि प्रियंका ने निक जोनस के साथ पिछले साल दिसंबर में शादी रचाई थी और शादी के बाद उन्होंने अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस ऑफिशियल किया था.

वैसे अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि गूगल में उनका नाम सर्च करने पर उनका सरनेम किस वजह से "सिंह" नजर आ रहा है. अब बात करें वर्कफ्रंट की तो प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के चलते चर्चा में है और इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी उनके साथ नजर आने वाले हैं.

महेश भट्ट ने कहा दुनिया को अलविदा! बेटी ने किया पोस्ट- 'मेरे पिता का दिल का दौरा पड़ने....'

करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खबर, गणेश विसर्जन से पहले देश लौटेंगे ऋषि कपूर

विक्की का बड़ा खुलासा, घर में घुस गई थी फैन और कहा- एक माह से...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -