फरहान संग इश्क लड़ाएंगी प्रियंका
फरहान संग इश्क लड़ाएंगी प्रियंका
Share:

अरे—अरे ये क्या? कहीं आप हैडिंग पढ़कर यह तो नहीं सोचने लगे कि प्रियंका चोपड़ा का उनके ब्यॉयफ्रेंड निक जोनस के संग ब्रेकअप हो गया है। तो जनाब घबराइए मत, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। प्रियंका और निक इस समय गोवा में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। यहां हम रियल लाइफ इश्क की नहीं बल्कि रील लाइफ इश्क की बात कर रहे हैं। खबरों की मानें, तो प्रियंका और फरहान अख्तर एक फिल्म में रोमांस करते नजर आने वाले हैं। 

खबरों के अनुसार, इस फिल्म को शोनाली बोस बनाने वाली हैं, जो पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी से पीड़ित लड़की आयशा चौधरी पर आधारित होगी। दरअसल, इस फिल्म में आयशा के जीवन को दिखाया जाएगा कि किस तरह से लाइलाज बीमारी होने के बावजूद आयशा ने हार नहीं मानी और 'माई लिटिल एपिफनीज' नाम से किताब लिखकर दुनिया में तहलका मचा दिया। इस लाइलाज बीमारी के कारण आयशा का 2015 में 18 साल की उम्र में ​निधन हो गया था। आयशा की किताब को बेस्ट सेलर चुना गया था और इससे कई लोग प्रोत्साहित हुए हैं। खबरों के अनुसार, इस फिल्म में प्रियंका और अख्तर आयशा के  माता—पिता की भूमिका निभाते दिखेंगे। 

बता दें कि इस फिल्म में दंगल फेम जायरा वसीम आयशा का किरदार निभा सकती हैं। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इसमें अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा काम करेंगे, लेकिन अभिषेक ने यह ​फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद निर्माताओं ने फरहान को इसके लिए चुना। फरहान और प्रियंका इससे पहले दिल धड़कने दो में काम कर चुके हैं। 

कभी खुद से 17 साल बड़े एक्टर के लिए धड़का था प्रियंका चोपड़ा का दिल

B'Day Special : इस सुपरहिट एक्टर को किस ना करने के चक्कर में छोड़नी पड़ी फिल्म

B'Day Special : अमृता ने इस एक्ट्रेस को गाली देने के बाद खाया था जोरदार तमाचा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -