प्रियंका चोपड़ा ससुराल में इस तरह बना रही हैं क्रिसमस, यहाँ देखे वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ससुराल में इस तरह बना रही हैं क्रिसमस, यहाँ देखे वीडियो
Share:

देशभर में आज क्रिसमस के त्योहार की धूम मची हुई है. लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी ससुराल यानि अमेरिका में हैं, जहां वो क्रिसमस का त्योहार मना रही हैं. प्रियंका के हबी डियर निक जोनस ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें निक और प्रियंका परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ क्रिसमस ट्री सजाने की तैयारियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं. निक वीडियो में बताते हैं कि हम क्रिसमस ट्री सजा रहे हैं. इसके साथ निक ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी. प्रियंका की ससुराल में यह दूसरी क्रिसमस है. पिछले वर्ष उन्होंने निक जोनस से दिसम्बर की शुरुआत में शादी की थी. शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी. 3 दिनों तक चले फंक्शन में कई देसी-विदेशी मेहमान और निक का पूरा परिवार शामिल हुआ था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 


जानकारी के लिए बता दे की हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म पानी को बेस्ट फ़िल्म ऑन एनवायरनमेंट कंज़र्वेशन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. प्रियंका क्रिसमस की वजह से अमेरिका में हैं और उन्होंने इसकी ख़ुशी सोशल मीडिया में ज़ाहिर की. साथ ही अफ़सोस भी जताया कि इसे लेने के लिए वो वहां मौजूद नहीं हैं.

प्रियंका ने इस उपलब्धि के लिए अपनी मॉम और फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और आभार जताया. प्रियंका की मॉम ने इस फ़िल्म का निर्माण किया है. प्रियंका के करियर की बात करें तो इस साल उनकी द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ हुई. फ़िल्म कमर्शियली नहीं चली, मगर क्रिटिकल सफल रही. फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम ने मुख्य किरदार निभाये थे. बता दे की प्रियंका इस वक्त द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं, जो अरविंद अडीगा के इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है. इस फ़िल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

इस हसीना ने शेयर की न्यूड तस्वीरें, जिसे देख फैंस के छूटे पसीने

बिकनी पहन अपने सेक्सी लुक का जलवा बिखेर रही यह हॉट मॉडल

क्रिसमस को बनाने और भी ख़ास आ रही है ब्लॉकबस्टर हिट लुका टू गणगंधरवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -