बेटी संग जन्मदिन मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, अनदेखी तस्वीरें वायरल
बेटी संग जन्मदिन मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, अनदेखी तस्वीरें वायरल
Share:

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नयी तस्वीरों के चलते सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल प्रियंका ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में एक्ट्रेस के इस जन्मदिन पर उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी थी। आप सभी को बता दें कि मालती का जन्म इसी साल हुआ है और प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें उनके पति निक जोनस ने शेयर की थी। वहीं अब उनकी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना दत्त ने कुछ फोटोज पोस्ट की है, जिसमें मालती दिख रही है। आप सभी को जानकारी दे दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपना बर्थडे दोस्तों औऱ परिवार वालों के संग मनाया। वहीं इस दौरान उनकी फ्रेंड तमन्ना दत्त ने फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

आप देख सकते हैं इसमें एक तस्वीर में दोनों रेड आउटफिट में दिख रही है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती को गोद में लिया हुआ है और कैमरे को देख रही है। मालती ने अपनी मां से मिलता ड्रेस पहना हुआ है। इन तस्वीरों के साथ तमन्ना दत्त ने कैप्शन में लिखा, ''सोने के दिल वाली हमारी सुनहरी लड़की को जन्मदिन की बधाई। पहले सिंगल लड़कियों के रूप में अपना जन्मदिन मनाना और अब अपने खूबसूरत परिवार के साथ अपना दिन मनाना कितना अद्भुत है। बहुत सारा प्यार।''

वहीं इसपर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ''बहुत खुशी हुई कि आप आई।'' वैसे आपको पता हो प्रियंका चोपड़ा के 40वें बर्थडे पर निक जोनस ने बेहद रोमांटिक फोटोज पोस्ट की थी। जी दरसल उस तस्वीर में दोनों लिपलॉक करते और नाइटक्लब में मस्ती करते दिखे थे। वहीं एक्ट्रेस के बर्थडे का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें निक अपनी सास (प्रियंका की मां) मधु चोपड़ा के साथ डांस करते दिखे थे। उस वीडियो में निक के माता-पिता - पॉल केविन और डेनिस जोनास, नताशा पूनावाला भी थे।

सुष्मिता के नए अफेयर पर ट्रोल हुए रोहमन, अब गुस्से में बोले- 'किसी ने ठेका नहीं लिया है यार।।।'

ग्रीस में दोस्तों संग न्यासा देवगन ने की नाईट पार्टी, फोटोज हुई वायरल

अस्पताल में भर्ती हुए मशहूर सिंगर जुबिन, हालत गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -