शादी की तैयारियों के लिए परिवार वालों के साथ जोधपुर जाएंगी प्रियंका
शादी की तैयारियों के लिए परिवार वालों के साथ जोधपुर जाएंगी प्रियंका
Share:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तो शादी के बंधन में बंध गए हैं लेकिन अब सभी को इंतजार है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का. दीपवीर की शादी के बाद प्रियंका निक की शादी की चर्चा जोरों पर है. अब ऐसी खबर सामने आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अपनी शादी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. प्रियंका और निक की शादी की चर्चाएं उनका रोका होने के बाद से ही शुरू हो गई थी.

हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि प्रियंका और निक भी अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका निक जोधपुर के ताज उमेद भवन पैलेस में शादी रचाने जा रहे हैं. इन दिनों इनकी शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. सूत्रों की माने तो प्रियंका और निक की शादी की डेट 2 दिसंबर बताई जा रही है.  बता दें प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में अपनी फिल्म द स्काय इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं और हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि वे  दिल्ली से जोधपुर जाकर अपनी शादी की तैयारियों को जायजा लेने वाली हैं

आपको बता दें प्रियंका और निक ने अगस्त महीने में प्रियंका के मुंबई वाले घर पर रोका सेरेमनी की थी. इस दिन से ही दोनों ने अपने अफेयर को दुनिया के सामने जाहिर किया था. पिछले सप्ताह ही प्रियंका चोपड़ा की न्यूयॉर्क में ब्राइडल शॉवर पार्टी हुई थी और इसके बाद निक ने भी अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की थी. सोशल मीडिया पर इन दोनों की ही पार्टी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही थी. अब तो सभी को बस प्रियंका और निक की शादी का कार्ड सामने आने का बेसब्री से इंतजार है.

इतने खूबसूरत महल में शाही शादी करेंगे निक और प्रियंका

प्रियंका की खूबसूरती के इस कदर दीवाने हैं निक, कही ये बात

इस बाइसेक्सुअल एक्टर ने अपनी फैन के साथ किया है गलत काम..

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -