प्रियंका ने इतने रोमांटिक अंदाज़ में निक का भारत में किया स्वागत
प्रियंका ने इतने रोमांटिक अंदाज़ में निक का भारत में किया स्वागत
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा क्योकि इस दिन उनके विदेशी राजकुमार निक जोनस भारत जो वापस लौट आए हैं. जी हां... बीते कल ही निक जोनस दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा से मिलने पहुंचे. निक के आने के बाद प्रियंका ने उनके साथ एक बेहद रोमांटिक फोटो क्लिक करवाई.

इस तस्वीर को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और साथ ही निक का बेहद रोमांटिक अंदाज़ में भारत में स्वागत भी किया. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब दिख रहे हैं. प्रियंका ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि- 'Welcome home baby...' और साथ में दिल वाला इमोजी भी लगाया है. आपको बता दें इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं.

निक के आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए एक आलीशान डिनर आयोजित कराया था. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एक तस्वीर को पोस्ट किया है जिसमें निक और प्रियंका करीब 20 से 25 लोगों के साथ मिलकर एक लॉन्ग डाइनिंग टेबल पर खाना खा रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि, '' शुक्रिया ..परिवार ..हमेशा.जहां इस तस्वीर को देख कर लगता है कि प्रियंका अपने परिवार वालों के साथ खाना खा रही हैं.' आपको बता दें किप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 3 दिसंबर को जोधपुर के उम्मीद भवन में होगी.

भारत पहुंची निक की बारात, मंगेतर संग पीएम मोदी को शादी का निमंत्रण देने जाएंगी प्रियंका

दुल्हनियां प्रियंका को लेने के लिए न्यूयॉर्क से रवाना हुई निक की बारात

प्रियंका को छोड़कर खुद ही शादी की शॉपिंग करने निकल पड़े निक

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -