क्या... डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए निक के साथ जोधपुर पहुंची प्रियंका
क्या... डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए निक के साथ जोधपुर पहुंची प्रियंका
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक बार फिर अपने मंगेतर निक जोनस के साथ समय बिता रहीं हैं. प्रियंका और निक ने अगस्त में ही अपने परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई करके अपने रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा की थी. इसके बाद दोनों मेक्सिको चले गए थे जहां इस कपल ने खूब एन्जॉय किया. प्रियंका और निक ने यूएस में जंगल की भी सैर की थी. फिर प्रियंका और निक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई के लिए गए थे.

सगाई खत्म होने के बाद प्रियंका मुंबई लौट गईं थीं और निक अमेरिका. प्रियंका मुंबई आकर अपनी आगामी फिल्म 'स्काय इस पिंक' की शूटिंग में बिजी हो गईं थीं. लेकिन निक अपने प्यार के बिना रह नहीं पाए और वो फिर से प्रियंका से मिलने मुंबई चले आए. मुंबई में प्रियंका और निक डिनर डेट पर भी गए थे और रविवार को निक ने बॉलीवुड और खेल जगत के सेलेब्स के साथ फुटबॉल भी खेला था जिसमें टीम इंडिया के कैप्टन कूल एम. एस धोनी भी शामिल थे.

निक और प्रियंका आज सुबह ही जोधपुर पहुंचे हैं. दोनों की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं. इस कपल के जोधपुर पहुंचने का कारण तो अब तक सामने नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक जल्द ही अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. ये कपल अपने-अपने धर्म के रीति-रिवाजों से शादी कर सकते हैं. शायद प्रियंका और निक भी विरूष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं और इसलिए वो जोधपुर आए हैं. खैर इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त बता ही देगा.

हॉलीवुड अपडेट...  

बॉलीवुड और खेल जगत के स्टार्स के साथ निक जोनस ने खेला फुटबॉल, चियर्स करती दिखीं प्रियंका

निक के लिए प्रियंका ने बनवाया था इतना खास केक, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

होने वाले पति के साथ फिल्म प्रोड्यूस करेंगी प्रियंका

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -