बॉलीवुड और खेल जगत के स्टार्स के साथ निक जोनस ने खेला फुटबॉल, चियर्स करती दिखीं प्रियंका
बॉलीवुड और खेल जगत के स्टार्स के साथ निक जोनस ने खेला फुटबॉल, चियर्स करती दिखीं प्रियंका
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हैं. प्रियंका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्काय इस पिंक' की शूटिंग में बिजी चल रहीं हैं. प्रियंका के मंगेतर निक जोनस उनके बिना रह ना पाए और वो उनसे मिलने एक बार फिर मुंबई चले आए. निक शनिवार को मुंबई आए जहां देसी गर्ल ने एक बार फिर उनका मुंबई में वेलकम किया. निक के मुंबई आने के बाद प्रियंका उन्हें एक बार फिर डिनर डेट पर ले गईं थीं जहां दोनों ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था. इसके बाद निक ने बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े स्टार्स के साथ फुटबॉल में हाथ आज़माया.

जी हां... निक ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड स्टार डीनो मोरिया, ईशान खट्टर, आदित्य रॉय कपूर, कुनाल खेमू और छोटे परदे के एक्टर विवियन डिसेना जैसे सितारों के साथ फुटबॉल खेला. इस दौरान प्रियंका ने अपने मंगेतर को चीयर अप भी किया. सोशल मीडिया पर इस फुटबॉल मैच की कई सारी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. खुद प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फुटबॉल मैच की फोटोज शेयर की हैं.

कुछ तस्वीरों में निक ग्राउंड पर नजर आ रहे हैं और कुछ में वो प्रियंका के साथ दिखाई दिए. प्रियंका ने निक का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे वो स्लोमोशन में चलते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर ये तो साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि प्रियंका निक का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं. आपको बता दें प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को अपने परिवारवालों की मौजूदगी में सगाई की थी. सगाई के बाद निक पहली बार मुंबई आए हैं.

 

 हॉलीवुड अपडेट...

रेस्टोरेंट के बाहर ​भीड़ का शिकार हुए निक और प्रियंका, थामा एक-दूसरे का हाथ

प्रियंका के बिना रह नहीं पाए निक फिर लौटे मुंबई

500 से अधिक वेबसाइट पर छा कर अनुष्का बनी नंबर-1 एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -