'सिटाडेल' में अपने फर्स्ट लुक को लेकर पति के लिए PROUD WIFE बन गई  प्रियंका
'सिटाडेल' में अपने फर्स्ट लुक को लेकर पति के लिए PROUD WIFE बन गई प्रियंका
Share:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बने रहते है, इतना ही नहीं हमेशा फैंस के बीच पावर कपल गोल्स भी सेट कर देते है। दोनों हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं और एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार और प्रशंसा करने का कोई अवसर  नहीं छोड़ते। हाल ही में निक ने अपनी पत्नी के काम के लिए उनकी सराहना की है और कहा है कि उन्हें प्रियंका पर गर्व है।

खबरों का कहना है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' से अपना फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। तस्वीरों में प्रियंका का एक्शन पैक्ड अवतार देखने के लिए मिल रहा है। बता दें कि  निक जोनस ने प्रियंका के लुक की दो तस्वीरें अपने इंस्टा स्टोरी में साझा कर दी है। पहली फोटोज साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे आप पर गर्व है प्रियंका चोपड़ा।' वहीं, दूसरी फोटो के साथ फैंस के लिए उन्होंने लिखा, 'आप सभी तैयार हो जाएं। ये शो धमाकेदार होने वाला है।'

बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा की मूवी 'सिटाडेल' की तो इस सीरीज में वह 'नाडिया सिन' के किरदार में दिखाई देने वाली है। उनके साथ साथ इसमें सामंथा रुथ प्रभु और राजकुमार राव जैसे स्टार्स भी दिखाई देने वाले है।

फिल्म के सेट पर अचानक एक्टर ने गलती से लगा ली फांसी और फिर जो हुआ....

RRR के बाद ऑस्कर में दिखेगा दीपिका का जलवा

बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने है डेनियल क्रैग, जानिए उनके करियर से जुड़ी खास बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -