करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में जबरदस्त लुक में पहुंचे पृथ्वी अंबानी, वायरल हुआ VIDEO
करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में जबरदस्त लुक में पहुंचे पृथ्वी अंबानी, वायरल हुआ VIDEO
Share:

जाने माने मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी एवं उनकी पत्नी श्लोका मेहता के बेटे यानी मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी को हाल ही में एक पार्टी के लिए स्पॉट किया गया। पृथ्वी अपनी मां के साथ दिखाई दिए एवं उन्होंने मम्मी का हाथ पकड़कर मीडिया एवं पैपराजी के सामने पोज भी किया। बता दें कि पृथ्वी अंबानी का ऐटिट्यूड देख प्रशंसक अपना दिल दे बैठे हैं। 

आकाश अंबानी के बेटे का लुक, उनका स्टाइल और उनकी क्यूटनेस देखकर लोग बहुत खुश हो गए हैं। बता दे कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी को मुंबई में एक पार्टी के लिए स्पॉट किया गया था। दरअसल निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के ट्विन्स यश जौहर और रुही जौहर का जन्मदिन था जिसकी पार्टी के लिए पृथ्वी भी पहुंचे थे। पृथ्वी ने इस बर्थडे बैश के लिए चेक पैंट्स, व्हाइट स्वेटशर्ट और व्हाइट सनीकर्स पहने हुए थे। मुकेश अंबानी के पोते इस लुक में बेहद क्यूट लग रहे थे तथा उन्होंने पैपराजी के सामने पोज भी किया। 

करण जौहर के बच्चे यश जौहर एवं रूही जौहर की बर्थडे पार्टी थी जिसमें श्लोका मेहता-पृथ्वी अंबानी के साथ और भी कई सारे स्टार्स और उनके बच्चे मौजूद थे। बता दें कि करीना और उनके दोनों बेटे, अर्पिता खान शर्मा और उनकी बेटी, शाहिद-मीरा एवं उनके बच्चे, नेहा धूपिया और उनके बच्चे, रानी मुखर्जी और गौरी खान सहित कई सारे स्टार्स इस पार्टी में पहुंचे थे। 

कपिल शर्मा के शो में आएँगे शार्क टैंक इंडिया के जज, प्रोमो देख झूमे फैंस

नेशनल टीवी पर बनेगा 'इतिहास', 50 साल बाद स्क्रीन पर साथ आएगी ये मशहूर जोड़ी

होमगार्ड जवानों की निकली बंपर नौकरियां, यहाँ जानिए पूरा विवरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -