नेशनल टीवी पर बनेगा 'इतिहास', 50 साल बाद स्क्रीन पर साथ आएगी ये मशहूर जोड़ी
नेशनल टीवी पर बनेगा 'इतिहास', 50 साल बाद स्क्रीन पर साथ आएगी ये मशहूर जोड़ी
Share:

टेलीविज़न के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' में इस बार इतिहास रचने जा रहा है। इसमें धर्मेंद्र एवं मुमताज की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर दिखाई देने वाली है। तथा ऐसा कुछ एक-दो साल में नहीं, बल्कि पूरे 50 वर्षों पश्चात् होने वाला है। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसकी चर्चा प्रशंसकों के बीच जमकर हो रही है। वीडियो में आदित्य नारायण, धर्मेंद्र और मुमताज का एक अलग अंदाज में परिचय देते दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो में आदित्य नारायण कहते हैं कि इस बार इस सिंगिंग रियलिटी शो में एक नहीं बल्कि दो इतिहास रचने वाले हैं। पहला यह कि धर्मेंद्र एवं मुमताज पूरे 50 वर्षों पश्चात् एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने साथ में दो फिल्में की थीं, 'लोफर' और 'झील के उस पार'। दोनों ही फिल्में 1973 में आई थीं। और दूसरा यह कि मुमताज को आज से पहले कई शोज में बतौर मेहमान बुलाया गया। हजार मिन्नतें भी कीं, मगर यह नहीं मानीं। किसी भी शो का आज से पहले हिस्सा नहीं रहीं। मगर पहली बार अपनी मर्जी से मुमताज अपने पसंदीदा गायकों से मिलने यहां आई हैं। वह भी 'इंडियन आइडल 13' में।

वही आदित्य जब यह परिचय धर्मेंद्र और मुमताज का दे रहे थे तो दोनों के बीच एक रोमांटिक एंगल बनता दिखाई दिया। मुमताज बार-बार धर्मेंद्र के कंधे पर अपना सिर रखती नजर आई। उनका हाथ थामे दिखाई दी। वहीं, धर्मेंद्र के चेहरे पर भी एक मुस्कान दिखाई दी। कहा जाता है कि मुमताज अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री रहीं। मगर 1973 के बाद धर्मेंद्र के साथ इन्होंने कोई फिल्म नहीं की। न ही साथ में कभी स्क्रीन साझा की। 50 वर्षों पश्चात् यह इतिहास रचेगा जब धर्मेंद्र और मुमताज की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने आएगी।

शादी के बंधन में बंधी 'बालिका वधू' की एक्ट्रेस, खुद सुनाई अनोखी लव स्टोरी

उर्फी जावेद को पड़ा जोरदार मुक्का! हालत देख घबराए फैंस

फिर विवादों में घिरा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', जानिए वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -