इस देश में तेल के दाम अब तोड़ेगें सभी देशों का रिकाॅर्ड
इस देश में तेल के दाम अब तोड़ेगें सभी देशों का रिकाॅर्ड
Share:

काराकासः शुरु से ही तेल के दाम बढ़ते व घटते रहें हैं। लेकिन इस बार तो तेल के दामों में इतनी वृध्दि हुई कि सारी हदें ही पार हो गई। देश का नाम है वेनेजुएआ जहां आर्थिक संकट के चलते तेल के दामों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

20 फरवरी को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गंभीर आर्थिक संकट को देखते हुए देश के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब इस संकट से उभरने के लिए तेल के दामों को 6 हजार गुना बढ़ाने का फैसला लिया गया है। निकोलस मादुरो ने देश कि मुद्रा बोलिवर्स का अवमूल्यन करने का फैसला लिया है। इसके बाद से वेनेनूएला में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.1 बोलिवर्स से बढ़कर 6 बोलिवर्स मतलब 1.5 अमेरिकी सेंट से बढ़कर 95 सेंट हो गई है। हालांकि कम क्वालिटी वाला पेट्रोल अभी भी लोगों को 0.10 बोलिवर्स प्रति लीटर की दर से मिल सकेगा। इस वृध्दि को लेकर निकोलस मादुरो ने कहा कि देश के संकट को बचाने के लिए फैसला लेना बहुत ही जरूरी है।

कहा जा रहा है पेट्रोल के दाम में हुई इस बढ़ात्तेरी के बाद सरकार 80 करोड़ डाॅलर की बचत कर पायेगी। जहां तक मानना है कि वेनेजुएला दुनिया के सबसे ज्यादा पेट्रोल पैदा करने वाले देशों में से एक है। लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां तेल के उत्पादन में कमी आई है। 2013-14 के बाद से विश्व बाजार में तेल के दामों में कमी के चलते वेनेजुएला को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

आज कि स्थिति में वेनेजुएला कि आर्थिक स्थिति काफी खराब है। यहां के लोगों के पास खाना बनाने के लिए कुकिंग तेल नहीं है और तो और टाॅयलेट पेपर भी यहां पर नहीं है। इसके साथ ही यहां पर दैनिक आवश्यकताओं कि जरूरत वाली चीजों का भी अभाव यहां पर बना हुआ है। और एसी स्थिति में अगर पेट्रोल के दाम भी बढ़ा दिये जाए तो लोगों का गुस्सा फुटना जायज है। इससे पहले यहां पर 1989 में तेल के दामों में वृध्दि हुई थी। तब भी तेल के दामों में कमी के चलते देश में आर्थिक संकट पैदा हो गया था। और उस समय भी हिंसा भड़क गई थी। और सैंकड़ो लोग मारे गए थे। आपको बता दें कि वेनेजुएला की कुल आय का 95 फीसदी हिस्सा तेल के निर्यात से आता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -