कर ली बहुत नेतागिरी कर लें अब कुछ इफ्तारी
कर ली बहुत नेतागिरी कर लें अब कुछ इफ्तारी
Share:

नई दिल्ली : रमजान माह के दौरान नेताओं द्वारा इफ्तार पार्टी देने का सिलसिला चल पड़ा है। औपचारिक तौर पर भी देश में सद्भाव कायम रखने की भावना से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों द्वारा इफ्तारियों का आयोजन हो रहा है। ऐसे में भारत के प्रथम व्यक्ति और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा इफ्तारी का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति भवन लोगों की आवभगत के लिए सजा हुआ था। इस इफ्तारी में केंद्र सरकार की ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री अरूण जेटली भी शरीक हुए। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो पाने की चर्चा रही लेकिन वे औपचारिक कारण और अपनी व्यस्तता के चलते इस पार्टी में शामिल नहीं हुए।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी किसी भी इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। मगर भाजपा पदाधिकारी और भाजपा के नेता इफ्तारी में शामिल होते हैं। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश के और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हुए। दूसरी ओर केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान द्वारा भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -