पटना एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत, CM नीतीश समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
पटना एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत, CM नीतीश समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
Share:

पटना: आगामी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने के लिए NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राज्य बीजेपी प्रमुख संजय जायसवाल एवं अन्य राज्य मंत्रियों ने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। हवाई अड्डे के परिसर को फूलों से सजाया गया था, जबकि बीजेपी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पार्टी के झंडे के साथ बाहर सड़कों पर जमा हो गए। द्रौपदी मुर्मू मौर्या होटल में ही सांसद एवं विधायकों से भेंट करेंगी। 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को कराया जाएगा तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी। राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में चलते आदिवासी जनजाति के पुरुष एवं महिलाओं के नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन्हें विशेष रूप से बगहा से बुलाया गया है। करम झूमर नाम के इस नृत्य के माध्यम से यहां स्वागत हो रहा है।

द्रौपदी मुर्मू सोमवार, 4 जुलाई को रांची पहुंची। रांची पहुंचने के पश्चात् वह झारखंड के पूर्व सीएम एवं झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचीं। जहां उन्होंने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगा। शिबू सोरेन ने भी इस के चलते मुर्मू को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। झामुमो सुप्रीमो संग मुलाकात के चलते द्रौपदी मुर्मू के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित थीं। इस मुलाकात के वक़्त सीएम हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे।

असम बाढ़: जिस बाँध के टूटने से 2 लाख लोग हुए बेघर, वो टूटा नहीं, बल्कि तोड़ा गया था...

'पवित्र गुफा में सबसे पहले एक मुस्लिम ने देखा था शिवलिंग..', फ़ारूक़ अब्दुल्ला का दावा

'5 साल और 100 दिन की उपलब्धियां गिनाइए..', योगी सरकार पर अखिलेश का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -