नीतीश के राज्यारोहण की तैयारियां जोरों पर, राहुल होंगे शामिल
नीतीश के राज्यारोहण की तैयारियां जोरों पर, राहुल होंगे शामिल
Share:

पटना : बिहार चुनाव के दौरान महागठबंधन की शानदार जीत हुई थी। जिसके बाद हर ओर मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व की सरहाना की जा रही थी। अब शपथ ग्रहण समारोह में एक ही दिन बचा है तो बिहार की राजनीति उत्साह से भरी हुई है। जेडीयू समेत गठबंधन के विभिन्न दलों द्वारा शपथग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के विरोधी विभिन्न दलों के नेताओं को भी बुलाया गया है।

यही नहीं नीतीश ने भी अपने मेहमान बुलाए हैं। यह बात भी सामने आई है कि शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। साथ ही सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल और पूरे क्षेत्र पर हेलिकाॅप्टर से निगाहें रखी जाऐंगी। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा फोन पर चर्चा की गई। गांधी मैदान में 20 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। बिहार जनता दल यूनाईटेड के पदाधिकारी वरिष्ठ नारायण सिंह द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री को आमंत्रित करना राजनीतिक शिष्टाचार है। जिसे पार्टी ने निभाया है।

मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इस समारोह में जो विशिष्टजन पहुंचेंगे उनकी सहमति सूची में कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आसाम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई, सिक्कीम के मुख्यमंत्री पीके चामलिंग, मणिपुर के मुख्यमंत्री ओ इब्बिसिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पंवार, जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, सीपीआई - एम के प्रमुख सचिव सीताराम येचुरी, सीपीएम के डी राजा, सांसद राज बब्बर, आदि के नाम शािमल हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -