प्रेम शुक्ला ने दिया सामना से इस्तीफा, BJP में हो सकते है शामिल
प्रेम शुक्ला ने दिया सामना से इस्तीफा, BJP में हो सकते है शामिल
Share:

मुंबई : दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल यह समाचार पत्र शिवसेना का हिंदी भाषा का मुखपत्र है। माना जा रहा है कि प्रेम शुक्ला भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि वे हिंदूत्ववादी संगठन में किसी भी तरह के राजनीतिक पद पर पदस्थ नहीं हैं। मगर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से विवाद के बाद उनके शिवसेना छोड़ने की संभावना बनी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को प्रेम शुक्ला ने अपना त्यागपत्र ईमेल के माध्यम से भेज दिया। प्रेम शुक्ला प्रबोधन प्रकाशन के संपादक हैं और इसके मुख्य न्यासियों में से हैं। प्रबोधन प्रकाशन दोपहर का सामना का प्रकाशन करता है। सूत्रों के अनुसार शुक्ला की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव - संगठन रामलाल और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा की गई है।

यह बात भी सामने आ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। प्रिंट और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया में विभिन्न मसलों पर शिवसेना का विचार करने हेतु शुक्ला पार्टी का चेहरा बन चुके थे। उद्धव के संकेत पर शुक्ला को टीवी में परिचर्चाओं में भागीदारी करने से रोक दिया गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -